फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssc paper leaked from security press

सिक्योरिटी प्रेस से लीक हुआ एसएससी का पर्चा

Tue, 01 Oct 2013 02:07 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Tue, 01 Oct 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
ssc paper leaked from security press

एसएमएस कर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा पास कराने वाले सॉल्वर गैंग ने परीक्षा के परचे उस सिक्योरिटी प्रेस से आउट कराए, जहां से इनकी छपाई होती है।

विज्ञापन


सिक्योरिटी प्रेस के कुछ कर्मचारियों को चिह्नित कर एसटीएफ उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। एसटीएफ का मानना है कि परचा प्रेस से ही लीक हुआ न कि वहां से जहां इसे भेजा गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों से पूछताछ व उनके मोबाइल से जिन नंबरों पर एसएमएस भेजे गए, उन्हें सर्विलांस पर लेकर एसटीएफ ने इस मामले में कई पुख्ता जानकारियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार सॉल्वर गैंग ने लखनऊ और इलाहाबाद के अलावा जयपुर, पटना, शिमला, दिल्ली व देहरादून में नकल करवाई। इस गिरोह के पास दो सॉल्वर ग्रुप हैं।

इनमें से एक ग्रुप हिमाचल से राजस्थान, गुजरात आदि प्रांतों में परीक्षाओं के पेपर सॉल्व कर जवाब भेजता है। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि दूसरा ग्रुप यूपी या दिल्ली से बाकी के प्रांतों के सेंटरों पर पेपर सॉल्व कराता है।

इस ग्रुप में यूपी के भी कुछ युवकों के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। एसटीएफ यूपी के सॉल्वरों को चिह्नित करने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से दो के बारे में एसटीएफ को जानकारी मिली गई है और जल्दी ही इनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच, पुलिस व एसटीएफ ने रविवार को एसएससी परीक्षा आउट कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 16 अभ्यर्थियों को दबोचा था। यह परीक्षा रविवार को दो पालियों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।


जांच एजेंसियों को इस बात की भनक मिली थी कि एक गिरोह अभ्यर्थियों से चार से दस लाख रुपए तक वसूल कर उन्हें परीक्षा पास करा रहा है।

इसी जानकारी पर रविवार को छापामारी कर कुछ अभ्यर्थियों को दबोचा गया था। उनकी जानकारी के आधार पर गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की दो टीमें बाहर भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed