फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SRK, Aryavart Academy, JK Sports and Jyoti Club emerged victorious

Lucknow News: एसआरके, आर्यावर्त अकादमी, जेके स्पोर्ट्स और ज्योति क्लब विजयी

Thu, 01 Jan 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
SRK, Aryavart Academy, JK Sports and Jyoti Club emerged victorious
लखनऊ। शहर में खेली जा रही सी डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को दस मुकाबले खेले गए। इसके अंतर्गत एसआरके क्लब, आर्यावर्त अकादमी, जेके स्पोर्ट्स, ज्योति क्लब, मल्टी फेसेलिटी प्रोफेशनल क्रिकेट एरीना (एमएफपीसीए), लखनऊ क्रिकेटर्स, चारमीनार क्लब, केवाई स्पोर्ट्स क्लब, गुरमान अकादमी और इंडियन क्लब अकादमी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में एसआरके क्लब ने चौहान स्पोर्टिंग को नौ विकेट से धोया। चौहान स्पोर्टिंग के 126 रन के लक्ष्य को एसआरके क्लब ने 13.1 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से विपिन कुमार ने नाबाद 54 रन बनाने के अलावा दो विकेट झटके।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में आर्यावर्त अकादमी ने राकोन स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से हराया। राकोन क्लब के 110 रन के लक्ष्य को आर्यावर्त अकादमी ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से शिवम सिंह ने 51 रन बनाए, जबकि मनोज पटेल ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे लीग मुकाबले में जेके स्पोर्ट्स ने ब्राइटवे कॉलेज को 364 रन के विशाल अंतर से मात दी। जेके स्पोर्ट्स के 432 रन के जवाब में ब्राइटवे कॉलेज का पुलिंदा 11.3 ओवर में 68 रन पर बंध गया। विजेता टीम से प्रणव सिंह ने 173 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली, जबकि अक्षत सिंह ने पांच विकेट हासिल किए।

चौथे मुकाबले में ज्योति क्लब ने नकवी स्पोर्टिंग को 57 रन से पराजित किया। ज्योति क्लब के 172 रन के जवाब में नकवी स्पोर्टिंग की टीम 22वें ओवर में 115 रन पर आउट हो गई। विजेता टीम से उमेश ने 22 रन बनाने के अलावा दो विकेट झटके।

पांचवें मुकाबले में एमएफपीसीए ने लखनऊ क्रिकेट नर्सरी को दस विकेट से शिकस्त दी। लखनऊ क्रिकेट नर्सरी के 75 रन के लक्ष्य को एमएफपीसीए ने 7.1 ओवर में बिना विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से गुरवीर सिंह ने नाबाद 40 रन बनाने के अलावा दो विकेट चटकाए।

छठे मुकाबले में लखनऊ क्रिकेटर्स ने फ्रेंड्स क्लब को छह विकेट से हराया। फ्रेंड्स क्लब के 135 रन के लक्ष्य को लखनऊ क्रिकेटर्स ने 21.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल किया। विजेता टीम से प्रकाश पांडेय ने 50 रन बनाए, जबकि जितेंद्र गुप्ता ने पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

सातवें लीग मुकाबले में चारमीनार क्लब ने लखनऊ क्रिकेट फाउंडेशन को 36 रन से मात दी। चारमीनार क्लब के 211 रन के जवाब में लखनऊ क्रिकेट फाउंडेशन की टीम 37.2 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। विजेता टीम से शुभम सिंह ने 56 रन बनाए, जबकि जैदान ने पांच विकेट हासिल किए।

आठवें मुकाबले में केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने चैंपियन लीग क्लब को 144 रन से पराजित किया। केवाई स्पोर्ट्स के 243 रन के जवाब में चैंपियन लीग की पारी 25.3 ओवर में 99 रन पर लुढ़क गई। विजेता टीम से विवेक यादव ने 96 रन बनाए, जबकि सुधीर दुबे ने चार विकेट झटके।


नौवें मुकाबले में इंडियन क्लब ने लखनऊ वाइट क्लब को 23 रन से शिकस्त दी। इंडियन क्लब के 217 रन के जवाब में लखनऊ वाइट क्लब की टीम नौ विकेट खोकर 194 रन बना सकी। विजेता टीम से करन मिश्रा ने 60 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने चार विकेट झटके। लीग के दसवें मुकाबले में गुरमान अकादमी ने शाकुंबरी क्लब को छह विकेट से धोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed