फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sriprakash jaiswal comment on modi

'सत्ता का ख्वाब देख रहा गोधरा का कुख्यात'

Mon, 02 Dec 2013 12:08 AM IST
टीम डिजिटल/कानपुर
टीम डिजिटल/कानपुर Updated Mon, 02 Dec 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
sriprakash jaiswal comment on modi

‘गोधरा का कुख्यात देश की सत्ता का ख्वाब देख रहा है। ऐसे शख्स को नेतृत्व संभालने की जिम्मेदारी देना भाजपा के दिवालियापन की निशानी है।’

विज्ञापन


केंद्रीय कोयलामंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कांग्रेस के छावनी विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को बिना नाम लिए नरेंद्र मोदी पर यह निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिसे देश के सद्भाव और संविधान की जानकारी नहीं है, वह प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है।

देश का नेतृत्व वही कर सकता है, जो तपस्वी जैसा हो, जिसका जीवन बेदाग हो। जो देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चल सके।

ये भी पढ़ें-'पिल्ला कहने वाले दुम दबाकर चले गए'
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बहुत सोच समझकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री के लिए नामित किया था। दुर्भाग्य से आज सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले लोग विरोध कर रहे हैं।

श्रीप्रकाश ने कहा कि देश की अवाम जान गई है कि कौन बेहतर नेतृत्व दे सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसके पास नेत़ृत्व की क्षमता है।


ऐसी विचारधारा किसी पार्टी के पास नहीं है। उन्होंने लखनऊ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की निंदा की। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि वे लाठी से डरने वाले नहीं हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय की महामंत्री करिश्मा ठाकुर ने कहा कि देश में जब भी हिंदू मुसलमान आपस में लड़ते हैं तो उससे दो लोग खुश होते हैं। एक तो पाक की आईएसआई दूसरे भाजपाई। मोदी के पास कांग्रेस की बुराई के सिवा कुछ नहीं है।

इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर मो. मुस्लिम, शहर अध्यक्ष महेश दीक्षित, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह चौहान, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अब्दुल मन्नान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed