फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sri Sri Ravi Shankar meets UP CM Yogi Adityanath in Lucknow

राम मंदिर मुद्दे को लेकर सीएम योगी से मिले श्रीश्री रविशंकर, आधे घंटे चली बातचीत

Wed, 15 Nov 2017 12:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Nov 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Sri Sri Ravi Shankar meets UP CM Yogi Adityanath in Lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala

राम मंदिर मामले में आम सहमति बनाने के लिए ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्‍थापक और आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर बुधवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। कुछ देर बाद पंडित अमरनाथ मिश्र के आवास पर कुछ मु‌स्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों से रामजन्मभूमि व बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
 


बता दें कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को सुलझाने के लिए आध्यत्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर मध्यस्थता का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि श्री श्री इस मामले में सरकार के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर मामले में स्वैच्छिक मध्यस्थता के निर्णय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही आलोचना के बीच मंगलवार को आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर एक धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वृंदावन पहुंचे थे। लता भवन में उन्होंने राधा वल्लभ संप्रदाय से जुड़े संत सेवक शरणदास, टटिया स्थान से जुड़े बाबा मदन बिहारीदास, राधा वल्लभ मंदिर के सेवायत सुकृत गोस्वामी, जेएसआर मधुकर, गुनाकरजी आदि से 20 मिनट तक बातचीत की थी। 

वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि श्री श्री रविशंकर बड़े संत हैं। अयोध्या का मसला सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला दे वही मान्य होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed