{"_id":"69d17c4f7fd1a49b820cf240","slug":"squirrels-cut-off-electricity-in-vip-areas-lucknow-news-c-13-lko1070-1676312-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गिलहरी ने गुल कर दी वीआईपी इलाकों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गिलहरी ने गुल कर दी वीआईपी इलाकों की बिजली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में बारिश के कारण शनिवार को कई इलाकों की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। वहीं, शाम को एक गिलहरी के कारण वीआईपी इलाकों की बिजली गुल हो गई।
उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि शाम चार बजे ओसीआर उपकेंद्र की लाइन पर गिलहरी के चढ़ने से उसका संपर्क 33 हजार वोल्ट के करंट से हो गया। इसके कारण ओसीआर, हुसैनगंज, जवाहर भवन, इंदिराभवन, डालीबाग की ट्रांसमिशन से बिजली ठप हुई, मगर ओसीआर उपकेंद्र को छोड़कर अन्य की बिजली पांच मिनट में ही सामान्य हो गई। इस घटना के बाद भी जवाहर भवन व डालीबाग उपकेंद्र से देर रात तक कई बार ट्रिपिंग हुई।
इसी प्रकार, ऐशबाग उपकेंद्र से रामनगर, विक्टोरिया, ऐशबाग केबिन फीडर की भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। गोमतीनगर के विभूतिखंड, मधुरिमा, पिकअप भवन, विभूतिखंड थाना, पुलिस आवास निगम सहित आसपास की बिजली शाम 6 बजे बंद हो गई, जो करीब 45 मिनट बाद चालू हो सकी, जबकि चौक, अमीनाबाद, राजाजीपुरम, आलमबाग, आशियाना, इंदिरानगर, महानगर, जानकीपुरम आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही।