{"_id":"5f7f71328ebc3e5fa477b87c","slug":"sprinkle-of-water-necesary-to-control-air-pollution-lucknow-news-lko5442696198","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण स्थल पर ग्रीन नेट, पीटीजेड कैमरा और छिड़काव जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण स्थल पर ग्रीन नेट, पीटीजेड कैमरा और छिड़काव जरूरी
विज्ञापन

राजधानी में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को रोकने के लिए शहर में कार्य कर रहीं सभी निर्माण इकाईयों को निर्माण स्थल को ग्रीन नेट से ढंककर रखने, पानी का छिड़काव करने और पीटीजेड कैमरे से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
यही नहीं एंटी स्मोक गन की व्यवस्था रखने और निर्माण स्थल का सेल्फ डस्ट कंट्रोल ऑडिट करने के लिए भी कहा गया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बृहस्पतिवार को एक आपात बैठक बुलाकर शहर में बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर की समीक्षा की और जिम्मेदार विभागों को जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई बैठक में एलडीए, नगर निगम, वन विभाग, कृषि, परिवहन, यातायात, ट्रैफिक पुलिस, आवास विकास, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, उद्योग विभाग, यूपीएसआरटीसी समेत कई विभागों के प्रतिनिध मौजूद थे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण डॉ. राम करन ने बताया कि सभी निर्माण इकाइयां संबंधित वेबसाइट पर सेल्फ डस्ट कंट्रोल ऑडिट पूरी करें।
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि निर्माण स्थलों पर एसटीपी से छोड़े गए शोधित पानी से छिड़काव किया जाना है। इसलिए सभी निर्माण इकाइयां नगर निगम कंट्रोल रूम से संपर्क कर शोधित जल ले सकती हैं।
निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में छिड़काव के लिए भूगर्भ जल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
प्रदूषण नियंत्रण की कार्रवाई में नगर निगम भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग का सहयोग करेगा। डीएम ने परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस को वाहन प्रदूषण पर कार्रवाई के लिए रविवार से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
औद्योगिक क्षेत्र में लैंड फिल साइट की व्यवस्था न होने की बात उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने यूपीएसआईडीसी को व्यवस्था करने के लिए कहा।
साथ ही पराली जलाने की समस्या के लिए अभी से जागरूकता अभियान चलाने संबंधी निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिए गए। बैठक का संचालन एडीएम ट्रांसगोमती विश्व भूषण मिश्र ने किया।
नहीं सुधरी तालकटोरा की हवा
पिछले कई दिन से खराब चल रही तालकटोरा क्षेत्र की हवा सुधर नहीं रही है। इसके साथ ही लालबाग में वायु प्रदूषण की स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में बीते दो दिन के मुकाबले कुछ सुधार हुआ है। यहां हवा का स्तर बहुत खराब से खराब पर आया है। वहीं अलीगंज में भी प्रदूषण स्तर बढ़ा हुआ है।
तालकटोरा 303, बहुत खराब
लालबाग 285, खराब
अलीगंज 278, खराब
गोमतीनगर 107, सुधरी हुई