फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sports University will be built in Meerut instead of Lucknow

लखनऊ की जगह मेरठ में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मणिपुर की तर्ज पर होगा निर्माण

Wed, 20 May 2020 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 May 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Sports University will be built in Meerut instead of Lucknow
फाइल फोटो
प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी अब लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की जगह मेरठ में बनेगी। शासन स्तर पर कुछ समय पहले ही इस पर सहमति बन चुकी है। यूनिवर्सिटी का सब सेंटर गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अभी प्रदेश में लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में स्पोर्ट्स कॉलेज हैं, इसमें 12वीं तक की शिक्षा का प्रावधान है। इसके आगे के कोर्स के लिए खिलाड़ियों को दूसरे प्रदेशों की ओर रुख करना पड़ता है। 
विज्ञापन


अब यूपी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने से यहां के खिलाड़ी इंटर के बाद फिजिकल एजुकेशन के बीपीएड, एमपीएड, एमफिल और पीएचडी जैसे कोर्स कर सकेंगे। इसके अलावा यहां खेलवार स्पोर्ट्स कोचिंग का स्पेशलाइजेशन कोर्स भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर और गुजरात में बनी यूनिवर्सिटी से प्रेरणा लेते हुए मेरठ में बनने वाले विशाल प्रोजेक्ट में स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, स्पोर्ट्स साइकोलोजी सेंटर, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट सेंटर, स्पोर्ट्स बायोमकैनिक सेंटर भी बनाए जाएंगे। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों के ट्रेनिंग का स्तर बदल जाएगा।

खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश में बनने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को अब लखनऊ की जगह मेरठ में बनाया जाएगा। यहां इंटरमीडिएट के बाद खिलाड़ियों के लिए कोर्स चलाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि मेरठ में जगह चिह्नित की जा रही है। फिलहाल यूनिवर्सिटी में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शासन से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed