फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   speedy monitoring for qaisarbag and sadar

लखनऊः कैसरबाग-सदर में सेहत महकमे का सख्त पहरा, 40-40 टीमें मुस्तैद

Sat, 16 May 2020 11:05 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
speedy monitoring for qaisarbag and sadar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ कोरोना के बढ़ते मामले देख स्वास्थ्य विभाग ने कैसरबाग और सदर  पर निगरानी तेज कर दी है। दोनों इलाकों में स्क्रीनिंग के लिए 40-40 टीमें लगा दी गई हैं। ये घर-घर जाकर लोगों का हाल ले रही हैं।

विज्ञापन


इस दौरान कहीं समस्या पाए जाने पर टीम फिर तीन दिन बाद परिवार की स्क्रीनिंग करेगी। वहीं, सदर में एक बार फिर सैंपल लेने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 अप्रैल के बाद सदर में सैंपलिंग बंद कर दी थी।
विज्ञापन


यहां सर्वे में लगी टीमों को भी दूसरे इलाके में लगा दिया गया था। हालांकि, 11 और 13 मई को एक-एक और 14 मई को दो मरीज मिलने के बाद यह इलाका फिर विभाग के टारगेट पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार तक यहां मरीजों की संख्या 101 हो गई तो सैंपल लेने की कवायद दोबारा शुरू की गई। लक्षण के आधार पर सात लोगों के सैंपल लिए गए। सर्वे में लगी टीमों ने तीन हजार परिवारों से संपर्क किया। इनमें किसी को सर्दी-जुकाम, बुखार या कोई अन्य समस्या है तो उसका ब्यौरा भी लिखा जा रहा है। इसके जरिये तीसरे दिन संबंधित परिवार का आकलन होगा

अन्य इलाके में छिटपुट होगी स्क्रीनिंग

अन्य इलाकों में भी छिटपुट स्क्रीनिंग व सैंपलिंग होगी। खदरा, गोमतीनगर विस्तार, डालीगंज नक्खास, मोतीझील, नयागांव आदि इलाकों में दो से तीन टीमें पॉजिटिव मिले मरीजों के परिवार और पड़ोसियों की जानकारी लेती रहेंगी। इन इलाकों में आशा कार्यकर्ता को भी जानकारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन इलाकों में किसी में लक्षण पाए जाने के बाद ही सैंपलिंग कराई जा रही है।   

कैसरबाग में ज्यादा बरत रहे सावधानी
सदर से कहीं ज्यादा सावधानी कैसरबाग में बरती जा रही है। इलाके में अब तक 62 मरीज मिल चुके हैं, जबकि अब तक 866 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। कैसरबाग सब्जी मंडी के बगल में स्थित मछली मोहाल में 12 मरीज मिल चुके हैं और यहां 500 की सैंपलिंग हो चुकी है।

शुक्रवार को चार नए मरीज सामने आने के बाद विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। यहां भी 40 टीमें नियमित रूप से स्क्रीनिंग करेंगी। ये टीमें जो पॉजिटिव मिले हैं, उनके घर और आसपास के लोगों की लगातार स्क्रीनिंग कर डाटा शीट तैयार करेंगी।

इसमें परिवार के हर सदस्य की बीमारी के संबंध में जानकारी रखी जाएगी। ऐसे में किसी में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल चिकित्सकीय टीम उसकी स्क्रीनिंग कर जांच करेगी। इसके अलावा उड़ाका दल की पांच टीमें भी इस इलाके में सक्रिय रहेंगी। यदि सैंपलिंग में कोई पॉजिटिव मिलेगा तो यह टीम उस इलाके में सक्रिय हो जाएगी। 

दोनों इलाकों में यूं रही कोरोना की चाल

-  कैसरबाग से अब तक 866 सैंपल लिए गए
-  4 नए मरीज मिलने से बढ़ी सक्रियता
-  उड़ाका दल भी इलाके में रहेगा सक्रिय

सदर: यहां पहली बार 1 अप्रैल को 12 जमाती पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 5 अप्रैल को एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव मिले। 24 अप्रैल को एक मरीज मिलने के बाद यहां मरीजों की संख्या थम गई। 11 मई तक मरीजों की संख्या 98 थी । इसके बाद 13 मई को एक और 14 मई को दो मरीज पाए गए हैं। इसके साथ यहां कुल मरीजों की संख्या 101 हो गई है।

कैसरबाग:  इस इलाके में तीन अप्रैल को तीन मरीज मिले। फिर इनके परिवार के चार व आसपास के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 11 अप्रैल तक लालबाग और मछली मोहाल मिलाकर संख्या 42 हो गई। वहीं, इसी माह की बात करें तो 12 मई को तीन, 13 मई को 13, 15 मई को चार मरीज पाए गए। इलाके में कुल मरीजों की संख्या 62 हो गई है। 

48 लोग कैसरबाग के क्वारंटीन
कैसरबाग सब्जी मंडी में शुक्रवार को चार मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 48 लोगों को बीकेटी स्थित जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया। अब तक यहां 40 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। साथ ही लगातार इलाके में नए मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सीएमओ ने यह निर्णय लिया है।

9 मरीज डिस्चार्ज

शुक्रवार को नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। ये सभी लोकबंधु अस्पताल में भर्ती थे। डिस्चार्ज होने वालों में पांच कैसरबाग व सब्जी मंडी के हैं। इनमें आठ वर्षीय  बच्चा व 60 वर्षीय महिला है। तीन मरीज तोपखाना के डिस्चार्ज किए गए, इनमें 37 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला है।

कानपुर की 20 वर्षीय युवती को भी डिस्चार्ज किया गया। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर 258 घरों का दौरा किया। सर्विलांस व कांटेक्ट ट्रैसिंग के आधार पर इस दौरान 205 नमूने लेकर जांच को भेजे गए। इनमें से 150 नमूने कैसरबाग क्षेत्र से लिए गए हैं। 12 टीमों ने भानपुर व भगवंत खेड़ा में अभियान चलाया।

कैसरबाग और सदर में फिर स्क्रीनिंग शुरू करा दी गई है। सैंपल भी लिए जा रहे हैं। वहीं, इंजीनियर परिवार से संपर्क रखने वाले 20 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed