{"_id":"600dd8978ebc3e32f2278c1f","slug":"speed-table-will-control-accident-and-speed-lucknow-news-lko561560087","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड टेबल लगाएगा हादसों व रफ्तार पर ब्रेक, राजधानी की 9 सड़कों पर 22 स्थानों पर लगाए जा चुके हैं स्पीड टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड टेबल लगाएगा हादसों व रफ्तार पर ब्रेक, राजधानी की 9 सड़कों पर 22 स्थानों पर लगाए जा चुके हैं स्पीड टेबल
विज्ञापन
राजधानी में स्पीड ब्रेकर और तेज रफ्तार से होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए स्पीड टेबल बनाए जा रहे हैं। ये स्पीड टेबल चिह्नित ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बहुल) के आसपास जरूर बनाए जाएंगे। यातायात पुलिस का प्रस्ताव है कि सभी प्रमुख चौराहों पर स्पीड टेबल बनाया जाए। इसे ही जेब्रा लाइन के रूप में विकसित कर दिया जाए। कुछ चौराहों पर प्रयोग के तौर पर इसे लागू भी कर दिया गया है। कमिश्नरेट के अधीन नौ सड़कों पर 22 स्थानों पर स्पीड टेबल बनाए गए हैं।
एडीसीपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक यातायात पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार तय कर रखी है। फिर भी हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकरों से भी ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके चलते ही ब्रेकर की जगह स्पीड टेबल बनाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में प्रयोगात्मक रूप से नौ सड़कों लोहिया पथ, अयोध्या हाईवे, बालू अड्डा से लक्ष्मण मेला मार्ग, डालीबाग, अशोक मार्ग, विधानसभा मार्ग, कानपुर रोड, वीआईपी रोड व रायबरेली रोड को चिह्नित किया गया। इनमें 22 स्थानों पर स्पीड टेबल बनाए गए हैं। इसमें गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा, समता मूलक चौराहे से फन मॉल के बीच, लोहिया चौराहा, पॉलीटेक्निक, बीबीडी, बालू अड्डा बैकुंठ धाम, डालीबाग बहुखंडी विधायक निवास, बंदरियाबाग, लाल बत्ती चौराहा प्रमुख हैं।
हजरतगंज चौराहे की सभी सड़कों पर बनेगा स्पीड टेबल
एडीसीपी यातायात के मुताबिक, सबसे प्रमुख चौराहा अटल चौक (हजरतगंज) पर मिलने वाली सभी सड़कों पर स्पीड टेबल बनाए जाने का प्रस्ताव है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है। वहीं, प्रमुख चौराहों पर स्पीड टेबल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कागजी कार्रवाई शुरू कर चुके हैं। सभी प्रमुख चौराहों पर इसी वर्ष स्पीड टेबल बनाए जाएंगे। इसमें परिवर्तन चौक, बापू भवन, बर्लिंग्टन चौराह, हुसैनगंज, नाका, चौक, डालीगंज, महानगर गोल मार्केट, कपूरथला, टेढ़ी पुलिया, विकासनगर, अलीगंज पुरनिया, सिकंदरबाग, बाराबिरवा, तेलीबाग, मुंशी पुलिया, खुर्रमनगर, कमता, मटियारी, चिनहट शामिल हैं।
विज्ञापन
कुंभ मेले में प्रयोग रहा था सफल
एडीसीपी यातायात के मुताबिक, प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला परिक्षेत्र में पहली बार स्पीड ब्रेकर के स्थान टेबल बनाया गया था। वहां तेज रफ्तार गाड़ियों व हादसों पर पिछले आयोजन की तुलना में काफी हद तक सफलता मिली। इसके बाद इसे अन्य स्थानों पर लागू करने का निर्णय लिया गया है।
जानिए क्या है स्पीड टेबल
एडीसीपी यातायात ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों के चालकों को अक्सर स्पीड ब्रेकर नहीं दिखता है। यह भी हादसे का एक प्रमुख कारण है। इसे देखते हुए स्पीड टेबल बनाने का निर्णय लिया गया है। स्पीड टेबल की ऊंचाई सड़क से पांच-छह इंच अधिक होती है। इसकी लंबाई पांच से छह फीट की होती है। इस पर सफेद रंग की पट्टी लगाई जाती है। ताकि लोगों को दूर से काली व सफेद पट्टी दिखने लगे और वह रफ्तार कम कर लें। अगर रफ्तार कम नहीं हो रही है तो भी बड़े हादसे नहीं होंगे। सिर्फ चार पहिया वाहनों को तेज झटका लगेगा। इससे सबक लेकर वाहन सवार आगे मिलने वाले स्पीड टेबल पर रफ्तार कम कर लेंगे।
नगर निगम में सिर्फ 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार
एडीसीपी यातायात के मुताबिक, राजधानी की सड़कों पर रफ्तार तय है। इससे अधिक चलने पर जुर्माना व चालान का प्रावधान है। नगर निगम व एलडीए परिक्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों पर किसी भी दशा में 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अधिक नहीं चल सकते हैं।