फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special vigil on Nepal border to stop black marketing of urea

यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए नेपाल बॉर्डर पर विशेष चौकसी

Sun, 20 Dec 2020 07:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Special vigil on Nepal border to stop black marketing of urea
खाद-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए नेपाल बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सरकार ने बॉर्डर के 5 किलोमीटर दायरे में निजी खाद विक्रेता के माध्यम से बिक्री न होने देने के नियम का कड़ाई से पालन के आदेश भी दिए हैं। साथ ही सभी जिलों में ज्यादा खाद खरीदने वालों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


 रबी सीजन में विगत खरीफ सीजन की तरह खाद की किल्लत कहीं भी ना होने देने के लिए खास निगरानी रखी जा रही है। सभी जिलों में खाद की पर्याप्त आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शत-प्रतिशत यूरिया खाद की बिक्री प्वॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से ही करने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। जिन्हें खाद बेची जाएगी, विक्रेता को उन किसानों का पूरा रिकॉर्ड अपने पास रखना होगा। बार-बार ज्यादा मात्रा में खाद खरीदने वाले किसानों के रकबे का सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


यूरिया खाद पर सरकार सब्सिडी देती है। इसलिए इस खाद के नेपाल भेजे जाने की आशंका सदैव बनी रहती है। यूपी के 7 जिलों पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज की सीमाएं नेपाल से सटी हैं। इसलिए अपर मुख्य सचिव, कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने यहां के कृषि अधिकारियों और जिलाधिकारियों व मंडलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नेपाल को खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाए। कहीं भी शिकायत मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed