फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special vaccination will be start for women from tomorrow in Uttar Pradesh.

यूपी: आज से प्रदेश भर में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान, बनाए जाएंगे पिंक बूथ

Mon, 07 Jun 2021 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Jun 2021 11:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सोमवार से महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए पिंक बूथ बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
special vaccination will be start for women from tomorrow in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी 75 जिलों में पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सिर्फ महिलाओं का ही वैक्सीनेशन होगा और महिला कर्मचारियों की ही तैनाती होगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 के साथ हुई बैठक में पिंक बूथ की तैयारी के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए विशेष बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन


प्रदेश को कोरोना से बचाने में श्रमिकों का योगदान अहम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी को बचाने में यहां के श्रमिकों ने अपनी जान को दांव पर लगाकर अहम योगदान दिया है। श्रमिकों की मेहनत का नतीजा है कि नई प्रयोगशालाएं स्थापित हुई हैं। कोरोना काल में सैनिटाइजर, मास्क व पीपीई किट का निर्माण चुनौती थी। इसमें श्रमिकों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये बातें भारतीय मजदूर संघ उप्र के 35वें त्रैवार्षिक अधिवेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के कार्यों की जमकर तारीफ की। कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े श्रमिकों के परिश्रम व पुरुषार्थ अहम योगदान रहा है। प्रदेश सरकार इन श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं।

54 लाख श्रमिकों-कामगारों को राशन व भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध कराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने पिछले साल 54 लाख श्रमिकों-कामगारों को राशन व भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध कराया था। इस साल भी श्रमिक, कामगार, स्ट्रीट वेंडर जैसे रोजाना कमाकर जीविका चलाने वाले लोगों को भरण-पोषण भत्ता दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग का गठन किया गया है, जो श्रमिकों के हितों को संरक्षित करने और उन्हें रोजगार मुहैया कराने का काम कर रहा है। दुर्भाग्यवश किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता हो जाने पर 2 लाख रुपये के सुरक्षा बीमा कवर और 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवर की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed