{"_id":"5bb73c55867a556f2813a3e9","slug":"special-trains-will-run-on-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सफर होगा मुश्किल भरा, नियमित ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग, इनमें करा सकते हैं रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सफर होगा मुश्किल भरा, नियमित ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग, इनमें करा सकते हैं रिजर्वेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Oct 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर दिल्ली और मुंबई से लखनऊ का सफर आसान नहीं होगा। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों से लोगों को राहत की उम्मीद है। दीपावली सात नवंबर को मनाया जाएगा। लखनऊ से दूर काम करने वालों के आने का सिलसिला तीन व चार नवंबर से शुरू हो जाएगा।
चूंकि, यह शनिवार व रविवार का दिन है, लिहाजा दिल्ली व मुंबई से आने वालों के लिए कंफर्म सीटों की किल्लत शुरू हो गई है। हालांकि स्पेशल ट्रेनों से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। पांच नवंबर को स्पेशल ट्रेन 04420 में सीटें खाली हैं।
रेलवे दिल्ली व मुंबई के लिए 80 से अधिक ट्रेनें चलाता हैं। इसमें मुंबई के लिए सोलह व दिल्ली की 65 गाड़ियां हैं। इसके बावजूद लंबी वेटिंग यात्रियों को सता रही है। एक ओर दिल्ली की ट्रेन लखनऊ मेल की वेटिंग 250 पार हो चुकी है।

पुष्पक एक्सप्रेस की वेटिंग 396 तक
वहीं मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की वेटिंग 396 तक पहुंच गई है। रेलवे की ओर से त्यौहार पर यात्रियों को आरामदायक सुविधा देने के लिए दो दर्जन से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अधिकतर ट्रेनें आनंद विहार तक जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनें नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन तक चलेंगी।
गोरखपुर से आनंद विहार व नई दिल्ली के लिए भी ट्रेनें हैं, जिससे पूर्वांचल के वालों को मदद मिलेगी। हजरत निजामुद्दीन से लखनऊ के लिए चलने वाली 04420 एसी स्पेशल और 04612 दिल्ली-बनारस एसी सुविधा स्पेशल में सीटें खाली हैं, जिस पर रिजर्वेशन करवाया जा सकता है।