फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special trains will give relief

स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच देंगे वेटिंग से राहत

Fri, 12 Nov 2021 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Special trains will give relief
स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
छठ पूजा के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर उमड़ने लगी है। कन्फर्म टिकटों की मारामारी से न जूझना पड़े, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

ऐसे यात्री गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली व गुजरात के लिए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक करवा सकते हैं, जबकि मुंबई की ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने ट्रेन (01235/36) लोकमान्य तिलक गोरखपुर लोकमान्य तिलक के बीच अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (01235) में 16 व 23 नवंबर को तथा गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (01236) में 18 व 25 नवंबर को फर्स्ट एसी का एक, सेकंड एसी के चार, थर्ड एसी के 12 सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलसाड के लिए लखनऊ से आज गुजरेगी ट्रेन
05301 गोरखपुर वलसाड वाया लखनऊ एक्सप्रेस 12 नवंबर को गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर लखनऊ सुबह सवा दस बजे पहुंचकर अगली दोपहर वलसाड 12.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05302) वलसाड गोरखपुर वाया लखनऊ 13 नवंबर को वलसाड से दोपहर 2.20 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ दोपहर 2.50 बजे होकर गोरखपुर रात आठ बजे पहुंचेगी।
गोरखपुर एलटीटी आज होगी रवाना
गोरखपुर एलटीटी साप्ताहिक पूजा स्पेशल (05401) 12 व 19 नवंबर को गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर रात 12.50 बजे ऐशबाग तथा तीसरे दिन सुबह चार बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05402) एलटीटी से 14 व 21 नवंबर को दोपहर सवा एक बजे चलकर अगली शाम 6.55 बजे ऐशबाग तथा तीसरे दिन रात सवा बारह बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
मालगाड़ी बेपटरी, बदले रूट से चलाई गईं 12 ट्रेनें
वाराणसी-लखनऊ रेलखंड के श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक मालगाड़ी के कई वैगन पटरी से उतर गए। इससे 12 से अधिक ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया। डिरेलमेंट से सुलतानपुर जाफराबाद रेलखंड पूरी तरह बाधित हो गया। दो ट्रेनें निरस्त कर दी गईं, जबकि कई ट्रेनों को सुलतानपुर की जगह प्रतापगढ़ के रास्ते चलाना पड़ा। इसके चलते सुलतानपुर रेलखंड के यात्रियों को लखनऊ में उतरना पड़ा और आगे का सफर बसों से करना पड़ा। वहीं, वाराणसी सुलतानपुर पैसेंजर निरस्त कर दी गई, जबकि सुलतानपुर वाराणसी पैसेंजर को हरपालगंज में निरस्त किया गया। वाराणसी से लखनऊ आ रही रक्सौल आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस और वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ के रास्ते चलाया गाय। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ पहुंची इंदौर पटना एक्सप्रेस और जम्मूतवी से वाराणसी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस के रूट भी बदल दिए गए।

ये ट्रेनें चलाई गईं बदले रूट से
बरौनी अंबाला स्पेशल, कोलकाता नांगलडैम स्पेशल, पटना कोटा स्पेशल, वाराणसी बठिंडा स्पेशल, इंदौर पटना, बेगमपुरा, कोटा पटना, दिल्ली मालदा फरक्का, देहरादून-हावड़ा उपासना, राजेंद्रनगर नई दिल्ली श्रमजीवी, वाराणसी नई दिल्ली महामना, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी, बठिंडा वाराणसी, नई दिल्ली वाराणसी महामना एक्सप्रेस बदले रूट से चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed