फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special train reached Ayodhya carrying 960 pilgrims under the Chief Minister pilgrimage scheme of Delhi government

केजरी ने राम का दर्शन करा निभाया वादा: दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 960 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची विशेष ट्रेन

Sat, 04 Dec 2021 09:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Dec 2021 09:50 PM IST
सार

विशेष ट्रेन दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 960 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची। इस पर दिल्ली प्रदेश के विभिन्न इलाकों के 960 यात्री सवार थे। ये सभी रामलला, हनुमानगढ़ी, सरयू तट समेत अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
Special train reached Ayodhya carrying 960 pilgrims under the Chief Minister pilgrimage scheme of Delhi government
अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केजरीवाल ने हमें श्रीराम का दर्शन करा अपना वादा निभाया, इसके लिए उनका बहुत-बहुत आभार। आज अयोध्या आकर हमें अद्भुत आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हो रही है। यह बात दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे यात्रियों ने कही।
विज्ञापन


 यह विशेष ट्रेन शनिवार सुबह करीब 8:25 बजे अयोध्या पहुंची। इस पर दिल्ली प्रदेश के विभिन्न इलाकों के 960 यात्री सवार थे। ये सभी रामलला, हनुमानगढ़ी, सरयू तट समेत अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ट्रेन के पहुंचने पर आईआरसीटीसी व अयोध्या स्टेशन के अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन यात्रियों को अयोध्या के 25 धर्मशालाओं में ठहराया गया है। इनके लिए विशेष ट्रेन समेत उनके भोजन, ठहरने आदि का इंतजाम दिल्ली सरकार से किया गया है। ये यात्री करीब 40 घंटे अयोध्या में रहेंगे। सभी यात्री रविवार रात करीब 8:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले अयोध्या आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलला का दर्शन करने के बाद ऐलान किया था कि वह मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत दिल्ली के बुजुर्ग महिला व पुरुषों को अयोध्या का दर्शन करवाएंगे। वहीं, अयोध्या आए यात्रियों ने एक स्वर में दिल्ली के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें अपना लाल बताया।
 

बोले यात्री, दिल्ली समेत देश की खुशहाली के लिए श्रीराम से करेंगे प्रार्थना

अयोध्या के बारे में जैसा सुना था, उससे भी बेहतर पाया। यहां आकर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। अयोध्या दर्शन कराकर केजरीवाल ने रामलला के सम्मुख किया अपना वादा निभाया। इसके लिए उनका बहुत-बहुत आभार।
-जगमिंदर लाल, नरेला, दिल्ली

बहुत दिनों से अयोध्या आकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने की अभिलाषा थी जिसे केजरीवाल सरकार ने पूरा कर दिया। प्रभु श्रीराम का दर्शन कर दिल्ली समेत देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।
-दीनदयाल खोबा, नरेला, दिल्ली

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर आकर मन प्रसन्न हो गया है। यहां गूंज रही राम नाम की धुन शरीर को रोमांचित कर रही है। ट्रेन में हमें सभी तरह की सुविधाएं मिलीं, कोई तकलीफ नहीं हुई।
-सुरेश कुमार वर्मा, हल्ला माजरा, दिल्ली

जितना सुना था उससे कहीं ज्यादा भव्य व दिव्य लगी अयोध्या नगरी। स्टेशन पर जब पुष्पवर्षा कर हमारा स्वागत किया गया तो आंखें भर आईं। अब बस श्रीराम प्रभु के दर्शन हो जाएं तो आनंद ही आ जाए।
-शिखा, कालका, दिल्ली

केजरीवाल हमारा लाल है, उसने हमें अयोध्या व प्रभु श्रीराम का दर्शन कराकर अपने बेटा होने का फर्ज निभाया है। हमें ट्रेन समेत भोजन, ठहरने आदि का इंतजाम फ्री में उपलब्ध कराया गया है।
-नेहा बाधवा, कालका, दिल्ली

अयोध्या में जल्द भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो, यह मंदिर विश्व का सबसे खूबसूरत व भव्य मंदिर हो, यही कामना है। पहली बार अयोध्या आई हूं, भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करने की अभिलाषा है। 
-रुचि खुराना, कालका दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed