{"_id":"4594761771b4ff5b32e4973ee743c70a","slug":"special-train-from-lucknow-to-bhopal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Oct 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने भोपाल-लखनऊ जंक्शन के मध्य एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन शुरू किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ ने बताया कि यह ट्रेन तीन फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
भोपाल-लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी (01683) 5, 12 व 19 नवंबर (हर बृहस्पतिवार) को भोपाल से दिन में 10 बजे प्रस्थान करके बीना, ललितपुर, झांसी, उरई, पुखरायां तथा कानपुर सेंट्रल से होकर रात आठ बजकर 35 मिनट पर लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह वापसी में लखनऊ जंक्शन-भोपाल विशेष गाड़ी (01684) 6, 13 व 20 नवंबर (प्रत्येक शुक्रवार) को लखनऊ जंक्शन से रात 12 बजकर 10 मिनट पर चलकर दिन में 11 बजकर 35 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।