{"_id":"59e1fb354f1c1b76678b5ace","slug":"special-train-for-tet-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने चलाई ‘परीक्षा स्पेशल ट्रेनें’, ये होंगे स्टॉप और रूट...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने चलाई ‘परीक्षा स्पेशल ट्रेनें’, ये होंगे स्टॉप और रूट...
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway
टीईटी के लिए लखनऊ आने वाले करीब 20 हजार परीक्षार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए रविवार को परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ-झांसी व लखनऊ-प्रयाग स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अकसर परीक्षाओं के बाद राजधानी से वापसी के वक्त उमड़ने वाली छात्रों की भीड़ से ट्रेनों में मारामारी मच जाती है। परीक्षार्थियों की भीड़ से ट्रेनों में आम व आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में उत्तर रेलवे डीआरएम सतीश कुमार ने परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। सीनियर डीसीएम शिवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि लखनऊ-झांसी एग्जेमिनेशन स्पेशल ट्रेन चारबाग स्टेशन से दोपहर एक बजे रवाना होगी, जो उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, काल्पी व उरई में रुकेगी।
विज्ञापन
ऐसे ही लखनऊ-प्रयाग परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी दोपहर एक बजे चलेगी और बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार, फाफामऊ में इसका ठहराव होगा। सभी बोगियां सामान्य श्रेणी की होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।