फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Urs special train for Azmer will run from January 27.

Urs Special Train: 27 जनवरी को चलेगी अजमेर के लिए उर्स स्पेशल ट्रेन

Fri, 20 Jan 2023 04:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2023 04:01 PM IST
सार

उर्स स्पेशल ट्रेन 27 जनवरी से चलेगी। वहीं, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से लखनऊ चलने वाली स्पेशल ट्रेन 23 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
Urs special train for Azmer will run from January 27.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर में लगने वाले उर्स के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि 05105/06 मऊ अजमेर मऊ उर्स स्पेशल गाड़ी मऊ से 27 जनवरी और अजमेर से 30 जनवरी को चलाई जाएगी।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 05105 मऊ अजमेर स्पेशल मऊ से 27 जनवरी रात 8.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन बादशाहनगर सुबह 5.43 बजे, ऐशबाग सुबह 6.20 बजे होते हुए रात 11 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05106 अजमेर मऊ स्पेशल 30 जनवरी को अजमेर से सुबहनौ बजे चलकर ऐशबाग में रात डेढ़ बजे व बादशाहनगर में रात 1.55 बजे होते हुए अगली सुबह 11.20 बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने इस्तीफे से किया इनकार, बोले- दोषी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कुश्ती संघ: दबंग सांसदों में गिने जाते हैं बृज भूषण सिंह, पहलवान को जड़ दिया था थप्पड़, जानें- इनके बारे में


स्पेशल ट्रेन 23 तक निरस्त 
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 20 से 23 जनवरी तक निरस्त रहेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 01823/24 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।

मंझगांव में रुकेगी चित्रकूट एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 15205/06 लखनऊ जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस को मंझगांव स्टेशन पर 21 जनवरी से अगले छह माह तक के लिए दो मिनट का ठहराव दिया गया है। 15205 लखनऊ जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस मंझगांव स्टेशन पर रात 1.13 बजे पहुंचेगी और वापसी में 15206 जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस यहां रात 12.23 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed