फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special train for Ahamdabad from 18 april

18 अप्रैल से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन, लौटने वालों को राहत

Thu, 15 Apr 2021 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Special train for Ahamdabad from  18 april
अहमदाबाद के लिए चलेगी विशेष ट्रेन। - फोटो : ??? ?????
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद समस्तीपुर व मुंबई सेंट्रल समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन 18 से चलाई जाएगी। इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन

अहमदाबाद समस्तीपुर अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन गाड़ी (09453/54) 18 व 25 अप्रैल और दो मई से प्रत्येक रविवार को अहमदाबाद से दोपहर 3:25 बजे चलकर ऐशबाग से दोपहर 2:17 पर प्रस्थान कर बाराबंकी, गोंडा, बस्ती के रास्ते गोरखपुर रात 8:55 बजे और समस्तीपुर सुबह छह बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 21, 28 अप्रैल तथा 5 मई से प्रत्येक बुधवार को समस्तीपुर से सुबह 6:20 बजे चलकर गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे व ऐशबाग से रात 9:02 बजे चलकर अहमदाबाद रात 10:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
वहीं, मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल ग्रीष्मकालीन स्पेशल ((09049/50)) 15, 22 एवं 29 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:05 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से दोपहर 2:17 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर सुबह छह बजे पहुंचेगी।
वापसी में 17 एवं 24 अप्रैल तथा 1 मई प्रत्येक शनिवार को समस्तीपुर से रात 8:15 बजे चलकर ऐशबाग से सुबह 11: 50 बजे छूटकर मुंबई सेंट्रल शाम 6:25 बजे पहुंचेगी।

शयनयान श्रेणी के 15, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
सूरत, बांद्रा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर-बांद्रा तथा गोरखपुर-सूरत ग्रीष्मकालीन गाड़ी को विस्तार दिया गया है। गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन गाड़ी (05181/82) 17, 21, 25 एवं 29 अप्रैल को गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर रात ऐशबाग रात 8 बजे और बांद्रा टर्मिनस अगली रात 1:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 19, 23 एवं 27 अप्रैल तथा 01 मई को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:20 बजे व ऐशबाग से 9:10 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी। दूसरी तरफ, गोरखपुर-सूरत-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन गाड़ी (05183/84) 18, 22, 26 एवं 30 अप्रैल को गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से रात आठ बजे चलकर सूरत 8:30 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 19, 23 एवं 27 अप्रैल तथा एक मई को सूरत से रात 11:30 बजे व ऐशबाग से रात 12:25 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed