फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special staff in trains

Lucknow News: पुष्पक, राप्तीसागर, कुशीनगर में स्वच्छता प्रहरी की तैनाती

Thu, 08 Jun 2023 07:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
special staff in trains
लखनऊ। ट्रेनों में साफ-सफाई को बढ़ावा देने और यात्रियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से पुष्पक एक्सप्रेस, राप्तीसागर व कुशीनगर एक्सप्रेस में स्वच्छता प्रहरी तैनात किए गए हैं। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डीआरएम आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में यात्रियों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए इन तीनों ट्रेनों में स्वच्छता प्रहरी तैनात किए गए हैं, जो बेहतर साफ-सफाई के साथ निर्धारित समय पर लिनेन वितरण सुनिश्चित करेंगे। इन स्वच्छता प्रहरियों की पहचान के लिए नियाॅन ग्रीन जैकेट प्रदान की गई है। इसके साथ ही पुष्पक ट्रेन के ओबीएचएस स्टाफ को नीले रंग व बेडरोल-लिनेन वितरण करने वालों को नारंगी रंग की रेट्रो रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनने के लिए दिए गए हैं। इस व्यवस्था से रेलयात्रियों को अलग-अलग सेवा प्रदान करने वाले कर्मियों को पहचानने में सुविधा होगी। शीघ्र ही यह व्यवस्था छपरा एक्सप्रेस में शुरू की जाएगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed