फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Anniversary: CM Yogi Will Stay in Ayodhya for Special Rituals, Will Meet Saints With Worship Of Ram Lalla

राममंदिर भूमिपूजन की वर्षगांठ: अयोध्या में तीन घंटे रहेंगे सीएम योगी, संतों से करेंगे मुलाकात

Thu, 05 Aug 2021 09:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Aug 2021 09:51 AM IST
सार

सीएम योगी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे भूमिपूजन की वर्षगांठ के अवसर पर राममंदिर में आयोजित विशेष अनुष्ठान में शामिल होकर रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 400 लाभार्थियों को अन्न वितरण भी करेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Anniversary: CM Yogi Will Stay in Ayodhya for Special Rituals, Will Meet Saints With Worship Of Ram Lalla
अयोध्या में सीएम योगी (फाइल फोटो)

विस्तार

राममंदिर के भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर मंदिर को लेकर चल रही तैयारी जमीन पर नजर आने लगी है। मंदिर के नींव की 24 लेयर तैयार हो गई हैं और 25वीं पर काम चल रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे भूमिपूजन की वर्षगांठ के अवसर पर राममंदिर में आयोजित विशेष अनुष्ठान में शामिल होकर रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 400 लाभार्थियों को अन्न वितरण भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12 बजे रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद अन्न वितरण कार्यक्रम की शुरूआत करेेंगे। वासुदेवघाट स्थित सरकारी राशन की दुकान पर 100 लाभार्थियों को अन्न वितरण सीएम योगी द्वारा किया जाएगा। अयोध्या में 994 कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें लाभार्थियों को पांच किलो प्रति यूनिट अन्न वितरित किया जाएगा। कुुल 400 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न वितरण किया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा वासुदेवघाट में विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। अन्न वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि परिसर जाएंगे। वे यहां रामलला की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ राममंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लेंगे। यहां से नयाघाट स्थित यात्री निवास में वे रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से मुलाकात करेंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अयोध्या में रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भूमिपूजन की वर्षगांठ पर पीला वस्त्र धारण करेंगे रामलला 
राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग लगाने के साथ ही नवीन वस्त्र भी धारण कराया जाएगा। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मनीष त्रिपाठी की ओर से भूमिपूजन की वर्षगांठ के लिए रामलला को सिल्क हैंडलूम कपड़े से बना पीला वस्त्र भेंट किया गया है। यही वस्त्र गुरुवार को रामलला को धारण कराया जाएगा। बताया कि इसके अलावा रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम की ओर से भेंट की गई रामचरित मानस भी इस दिन रामलला के दरबार में आने वाले अतिथियों को दी जाएगी।

सीएम योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
-
12 बजे : रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर आगमन 
- 12:15 बजे : वासुदेव घाट स्थित दुकान पर राशन वितरण कार्यक्रम
- 2:15 बजे : रामजन्मभूमि में रामलला का दर्शन-पूजन 
- 3 बजे : रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड से रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed