फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special report on world autism day

लगन और प्रशिक्षण से दे रहे निशक्तता को मात

Sat, 02 Apr 2016 04:38 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Apr 2016 04:38 PM IST
सार

  • ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे अलग-2 क्षेत्र में दिखा रहे अपनी प्रतिभा
  • प्रशिक्षण, माता-पिता का सहयोग, खुद की जिज्ञासा बना रही सकारात्मक माहौल

विज्ञापन
special report on world autism day
खो न जाएं ये तारे जमीं पर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑटिज्म एक तरह से मानसिक मंदता जैसी बीमारी है। इसमें अंतर यह है कि बच्चा ठीक से संवाद नहीं कर पाता। बच्चा बहुत हाइपरएक्टिव होता है। वह पढ़ाई में तेज हो सकता है, लेकिन उसे अकेला रहना पसंद होता है। मेडिकल की भाषा में इसे ऑटिज्म स्प्रेक्ट्रम डिसऑर्डर कहा जाता है।

विज्ञापन


इसकी वजह इंद्रधनुष के रंगों की तरह हर बच्चे में विविधता का पाया जाना है। यह एक तरह की न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इससे बच्चे की सामाजिक कौशल, भाषा या संवाद की कमी और व्यवहार से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यह कोई बीमारी नहीं है। 
विज्ञापन


यह केवल एक मानसिक अवस्था है। इससे सही प्रशिक्षण से काफी हद तक सामान्य किया जा सकता है। यदि सही समय पर इलाज व सलाह न दी जाए तो उनमें डिप्रेशन जैसी अन्य मानसिक बीमारियां पनपने लग जाती हैं। ऐसा भी देखने में आया कि समाज से विरक्त होने के कारण ऐसे बच्चे आत्महत्या भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‌ऑ‌टिज्म से पीड़ितों को अगर सही प्रशिक्षण, परिवार का सहयोग मिले तो उनकी जिंदगी आसान हो जाती है। लखनऊ के ही कई ऐसे बच्चे अपने रोजमर्रा के काम खुद करने के अलावा अपने साथियों से हटके योग्यता विकसित कर चुके हैं।

ये बच्चे न सिर्फ स्किल डवलपमेंट में हाथ आजमा रहे हैं बल्कि कला के क्षेत्र में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे वे दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 

ओजू की पेंटिंग के सब दीवाने, जीते कई पुरस्कार 

special report on world autism day
ओजस्व‌िन ने जीते कई पुरस्कार - फोटो : Amar Ujala

ओजस्विन, उम्र 13 साल
नैनीताल के मूल निवासी ओजस्विन उर्फ ओजू सौभाग्यशाली रहा, जो उसके मां-बाप इलाज के लिए उसे सही जगह ले गए और उन्हें शुरुआत में ही पता चल गया कि उनका बेटा ऑटिज्म का शिकार है। 

ओजू चार साल का था, उस समय से ही उसकी विशेष ट्रेनिंग चल रही है। उसकी मां हाउस वाइफ हैं और पिता बीमा कंपनी में अधिकारी हैं।

सक्सेस स्टोरी : ओजू की बीमारी पता चलने के बाद माता-पिता ने उसे लाचार बनाने की जगह मजबूत बनाने का फैसला लिया। दिल्ली के मिरांडा हाउस से पढ़ी मां ने एक्शन फॉर ऑटिज्म संस्था से अपने बेटे के लिए कोर्स भी किया ताकि उसे सही परवरिश मिले।
उसे स्पेशल स्कूल में भेजा गया। ओजू कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। इनमें पेंटिंग बनाकर उसने अवार्ड भी जीते। 

टैबलेट पर किशोर दा के गीत सुनने का शौकीन 

special report on world autism day
श्रेयांस करते हैं खुद अपने काम - फोटो : Amar Ujala

श्रेयांस, उम्र-7 साल
श्रेयांस जब तीन साल का हुआ, तब उसके माता-पिता को पता चला कि उसे ऑटिज्म है। इससे पहले उसे बहरापन का शिकार मान लिया गया। 

इसका इलाज भी शुरू हो गया। प्राइवेट जॉब करने वाले पिता को क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट ने जब उन्हें बताया कि वह बहरा नहीं है। असल में उसे अपनी बात दूसरे तक पहुंचाने में दिक्कत है। उसे ऑटिज्म बताया गया। इसके बाद उसका प्रशिक्षण शुरू हुआ।

सक्सेस स्टोरी : चार साल के लगातार प्रशिक्षण के बाद अब श्रेयांस अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के काम खुद ही करता है। उसे गाने सुनने और नए-नए विज्ञापन देखने का बहुत शौक है। उसके ट्रेनरों ने पाया कि उसको आइकॉन पहचानने में बहुत आसानी होती है।

इससे श्रेयांस को टैबलेट और मोबाइल चलाने के लिए दिया गया। थोड़ी सी निगरानी के बाद अब श्रेयांस अपने पसंदीदा गाने जिनमें ज्यादातर किशोर कुमार के होते हैं, खुद ही सर्च कर लेता है। नए-नए विज्ञापन भी वह यूट्यूब पर खुद ही देख लेता है।

फैशन का शौक पूरा करने में अव्वल

special report on world autism day
काव्या को है नए कपड़े पहनने का शौक - फोटो : Amar Ujala

काव्या, उम्र 8 साल
आठ साल की काव्या के घर वाले डेढ़ साल पहले तक उसे ऑटिज्म की शिकार मानने के लिए तैयार नहीं थे। छह साल की होने तक उसको बहरापन ही नोटिस किया गया। 

डेढ़ साल पहले उसकी काउंसलिंग हुई तो पता चला कि वह ऑटिज्म की शिकार है। उसकी समस्या यह थी कि उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं।

सक्सेस स्टोरी : काव्या का जब प्रशिक्षण हुआ तो उसकी योग्यता सामने आने लगी। उसे रंगों और नए-नए कपड़ों का बहुत शौक है। अपने स्पेशल स्कूल में वह अकेली है जोकि कभी यूनीफार्म में नहीं जाती। 

तलाकशुदा और नौकरीपेशा मां की बेटी काव्या की देखरेख उसकी नानी ही करती हैं। प्रशिक्षण से काव्या की योग्यता निखरी। आज वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती है। काव्या का कहना है कि उसका पसंदीदा गाना इत्ती सी हंसी... है, जिस पर वह डांस करना पसंद करती है।

55 साल की उम्र में भी जज्बा

special report on world autism day
जज्बा बरकार - फोटो : Amar Ujala

संतोष तिवारी आज 55 साल के हो चुके हैं। 1990 में उन्हें ऑटिज्म की बीमारी का पता चला। माता-पिता ने उसी समय उनका इलाज और प्रशिक्षण शुरू करा दिया। इससे वह अपने रोजमर्रा के काम खुद करने में सक्षम हो गए।

इसका फायदा यह हुआ कि आज वह अपने माता-पिता की मौत के बाद अपने भाई-भाभी पर बोझ नहीं बने। अपनी शेव तक वह खुद करते हैं। ब्लेड पुराना हो जाने पर अपने भाई से इसे बदलवा भी लेेते हैं। उम्र के साथ उनकी सेहत जरूर अब गिरती जा रही है। 

बीमारी की पहचान के लिए ‘ऑटिज्म डायग्नोस्टिक स्केल 2014

special report on world autism day
टाइम से पहचानें लक्षण - फोटो : Amar Ujala

ऑटिज्म के कारण
- प्रदूषित वातावरण
- हवा और दूसरे पदार्थों में लेड की मौजूदगी
- अनुवांशिकता
- प्रसव अथवा प्रसव के बाद होने वाली समस्याएं
- कीटनाशकों का बढ़ता उपयोग
- खाद्य पदार्थों में रसायनों का उपयोग

ऑटिज्म के लक्षण
- हाथ फड़फड़ाना
- अंगुलियां घुमाना
- गोल-गोल घूमना
- सर पटकना
- रोशनी को एकटक देखना
- कान में अंगुली डालना

- खिलौनों को क्रमबद्ध करके लगाना
- खिलौनों से असामान्य ढंग से खेलना
- घूमती हुई चीजों को देखना
- शब्दों एवं आवाजों का दोहराना
- नजरें ना मिलाना
- हम उम्र बच्चों से घुलने-मिलने में परेशानी
- 16 से 18 माह की आयु तक कोई शब्द न बोल पाए
- अपना नाम पुकारने पर ध्यान न दे

ऑटिज्म की बीमारी की पहचान के लिए ‘ऑटिज्म डायग्नोस्टिक स्केल 2014’ में बनाया गया है, जिसके आधार पर देश भर में ऑटिज्म का परीक्षण किया जाता है। 

इसके उपयोग क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट करते हैं। लखनऊ में इसकी सुविधा केजीएमयू और लोहिया संस्थान में मौजूद है। अगर आपका बच्चा 2 से 3 महीने में मुस्कुराना 3 से 5 महीने में सिर को स्थिर करना 4 से 5 महीने में लेटे-लेटे पलटना नौ महीने में बैठना 12 से 14 महीने में चलना 18 महीने में पांच छह शब्द बोलना दो साल में मम्मी खाना, मम्मी बाहर जैसे शब्द बोलना इन हावभावो को नहीं दिखाता है तो हो सकता है, वह ऑटिज्म से पीड़ित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed