{"_id":"b17d82afba934c783ae235c95883e5ad","slug":"special-offer-by-india-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर डाक विभाग का खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन पर डाक विभाग का खास तोहफा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन को लेकर डाक विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डाक विभाग ने अपने सभी डाकघरों में राखियों को छांटने और उनको मंजिल तक भेजने के लिए अलग व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही आकर्षक डिजाइनों वाले राखी के लिफाफे सात रुपये में जीपीओ सहित सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं।
राखी भेजने के लिए लोगों को लिफाफे के साथ पोस्टल टिकट अलग से लगाना होगा। प्रवर डाक अधीक्षक सीएल वर्मा ने बताया कि राखियां समय से पहुंचे इसके इंतजाम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीपीएमजी ने कार्यभार संभाला
डाक विभाग के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) आशुतोष त्रिपाठी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है।
इससे पहले मध्य प्रदेश में सीपीएमजी के पद पर तैनात रहे आशुतोष त्रिपाठी भारतीय डाक सेवा के 1981 बैच के अधिकारी हैं। आशुतोष त्रिपाठी ने कर्नल (सेवानिवृत्त) कमलेश चंद्रा का स्थान लिया है। उनकी तैनाती दिल्ली में की गई है।
विज्ञापन