{"_id":"54a720401c148ef8d482a4228ce75673","slug":"special-chit-chat-with-gulshan-grover","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, बैडमैन ने क्यों लिया 'गे' का गेटअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, बैडमैन ने क्यों लिया 'गे' का गेटअप
नीरज अंबुज/लखनऊ
Updated Thu, 03 Oct 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के ‘बैडमैन’ अपनी इमेज को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं। कभी प्रेसवार्ताओं में तो कभी फैंस के सवालों में।
विज्ञापन
खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी हीरो बनने का सपना ही नहीं देखा, जबकि उन्हें पद्मिनी कोल्हापुरी के पति ने दक्षिण की फिल्म में हीरो की भूमिका ऑफर की।
शबाना आजमी ने भी हीरो का रोल करने को कहा, लेकिन उन्होंने खुद इनकार कर दिया। खलनायकी के ब्रैण्ड को वह अपने जीवन की सफलता मानते हैं।
अभिनेता गुलशन ग्रोवर गुरूवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘बात बन गई’ के प्रमोशन के सिलसिले में शहर आए। इस मौके पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने तमाम मुद्दों पर बातचीत की। पेश है बातचीत के अंश:
छोटे पर्दे पर कभी नहीं
गुलशन अपने दोस्त अनिल कपूर को उनके डेब्यू धारावाहिक ‘24’ के लिए बधाइयां तो देते हैं, लेकिन खुद छोटे पर्दे पर आने के सवाल पर साफ इनकार कर जाते हैं। कहते हैं कि छोटा पर्दा डिमांडिंग है और मैं इसके लिए तैयार नहीं। मैं नहीं आने वाला छोटे पर्दे पर।
विज्ञापन
अच्छे व्यापारी जुड़ रहे हैं इंडस्ट्री से
लखनऊ का नहीं हूं, फिर भी इतनी बार यहां आया हूं कि एक अपनापन से हो गया है। यहां की संस्कृति, खानपान और बातचीत का ढंग रूह में उतर जाता है। अभिनेता कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री सही व्यापार है, बशर्ते अच्छे व्यापारी इसमें निवेश करें और ऐसा हो भी रहा है। इसीलिए इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
डेढ़ महीने में चार फिल्में
ग्रोवर बताते हैं कि अगले डेढ़ महीने में उनकी चार फिल्में आने वाली हैं। जिसमें वह अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। 11 अक्तूबर को ‘बात बन गई’ रिलीज हो रही है।
24 अक्तूबर को ‘सुपर से ऊपर’, 27 नवम्बर को ‘बुलेट राजा’ और दिसंबर के पहले हफ्ते में ‘यारियां’ रिलीज होगी। यारियां में वह प्रिंसिपल, बुलेट राजा में विलेन और सुपर से ऊपर में कॉमेडी करते नजर आएंगे।
आखिर कौन सी ‘बात बन गई’
फिल्म के बारे में अभिनेता कहते हैं कि साफ-सुथरी कॉमेडी है। जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे। एक अभिनेत्री अनीसा भट्ट के भाई की भूमिका और दूसरे डांस टीचर जो कि ‘गे’ है के किरदार में। बताते हैं कि फिल्म में इस भूमिका को बहुत ही सकारात्मक ढंग से दिखाया गया है।