{"_id":"26b132092fb3835da33eeaa61ded80dd","slug":"special-buses-for-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के लिए आठ अगस्त से स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के लिए आठ अगस्त से स्पेशल बसें
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Jul 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर में आठ अगस्त से रक्षाबंधन स्पेशल बसों का संचालन शुरू होगा। यात्रियों को इन बसों की सुविधा 13 अगस्त तक हासिल होगी।
विज्ञापन
लखनऊ और दिल्ली से पूर्वांचल की सीधी सेवाएं चलेंगी।
परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने सोमवार को बताया कि रक्षाबंधन पर लखनऊ, दिल्ली सहित अन्य महानगरों से पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, बहराइच, गोंडा आदि जाने वाले परिवारों की सुविधा के लिए बसों को आरक्षित किया जाएगा।
खासतौर पर रक्षाबंधन पर दिल्ली से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या सर्वाधिक होती है। इसलिए बसें भी सबसे अधिक वहीं पर आरक्षित होंगी।
इसके अलावा लखनऊ स्थित आलमबाग एवं कैसरबाग अड्डे पर बसें रिजर्व रहेगी। जिससे मुंबई की पुष्पक सहित अन्य ट्रेन से आने वाले यात्रियों को सफर की सुविधा मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर ड्यूटी करने वाले रेग्युलर एवं संविदा ड्राइवर और कंडक्टर का प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।