{"_id":"62d717210196f178333f089a","slug":"special-back-paper-in-lucknow-university-on-6th-august-lucknow-news-lko6402483109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय माना, छह अगस्त को आयोजित होगी बीएससी आर्गेनिक केमिस्ट्री की स्पेशल बैक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय माना, छह अगस्त को आयोजित होगी बीएससी आर्गेनिक केमिस्ट्री की स्पेशल बैक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी पांचवें सेमेस्टर आर्गेनिक केमिस्ट्री के छात्रों का आंदोलन रंग लाया। विवि प्रशासन ने मंगलवार को उक्त छात्रों का स्पेशल बैक पेपर छह अगस्त को कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा परिणाम भी जल्द जारी करने का प्रयास किया जाएगा। विवि के इस निर्णय पर छात्रों ने खुशी जाहिर की है।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार छह अगस्त को बैक परीक्षा विवि के ओल्ड कैंपस में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। छात्र 25 से 30 जुलाई तक बैक पेपर का परीक्षा फॉर्म विवि की वेबसाइट पर भरेंगे। साथ ही निर्धारित परीक्षा शुल्क डीन/प्राचार्य के यहां जमा कर सकेंगे, जो इसे एक अगस्त तक परीक्षा विभाग में जमा कराएंगे।
बता दें कि विवि की ओर से पिछले दिनों जारी बीएससी आर्गेनिक केमिस्ट्री पांचवें सेमेस्टर के रिजल्ट में विवि और कॉलेजों केकेसी, आईटी गर्ल्स आदि के 500 से ज्यादा छात्रों को जीरो से 10 अंक ही मिले थे। जबकि अन्य पेपर में इन छात्रों को अच्छे अंक मिले थे। इस पर छात्रों ने परिणाम पर सवाल खड़ा करते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग उठाई। इसे लेकर न सिर्फ विरोध-प्रदर्शन किया, बल्कि दर्जनों बार परीक्षा नियंत्रक व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि जल्द से जल्द स्पेशल बैक कराया जाए ताकि वे आगे पीजी में प्रवेश या नौकरी आदि के लिए आवेदन कर सकें। इसके बाद भी बात नहीं सुनी गई तो छात्रों ने आरटीआई के जरिये कॉपियां लेकर उनके स्क्रीन शॉट लगा राजभवन में शिकायत की। राजभवन ने विवि प्रशासन को मामले में उचित कार्रवाई का निर्देश दिया तो अब विवि प्रशासन ने स्पेशल बैक कराने का निर्णय लिया है।
23 जुलाई तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
लविवि व सहयुक्त कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 जुलाई कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक की सूचना के अनुसार जून सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम, एमएससी एग्री, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, लॉ, इंजीनियरिंग आदि कोर्सों के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन 23 जुलाई तक भरे जाएंगे। इसे विभाग 25 जुलाई तक परीक्षा विभाग में जमा कराएंगे।
23 जुलाई तक जमा कर सकेंगे फीस
लविवि में सत्र 2021-22 के लॉ, इंजीनियरिंग व आईएमएस, बीएड चौथे सेमेस्टर को छोड़कर अन्य कोर्सों के चौथे, छठे, आठवें व 10वें सेमेस्टर के छात्रों के लिए सेमेस्टर फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई तक बढ़ाई गई है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार उक्त के अलावा दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी अपना सेमेस्टर शुल्क यूडीआरसी पोर्टल पर आईडी-पासवर्ड बनाकर 23 जुलाई तक अवश्य जमा कर दें।