फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special arrangement of security on valentine day

गर्लफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन मना रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर

Sun, 14 Feb 2016 12:42 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
special arrangement of security on valentine day

वेलेंटाइन-डे पर हद पार करने वालों को हवालात पहुंचने में देर न लगेगी। पैरवी पर उनकी करतूत की रिकॉर्डिंग दिखाई जाएगी। मॉडर्न कंट्रोल रूम की कैमरे वाली गाड़ियां शहर में घूमकर गतिविधियां रिकॉर्ड करेंगी।

विज्ञापन


प्रभारी एसएसपी ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि वेलेंटाइन-डे पर हुड़दंग व जोरजबरदस्ती करने वालों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सहारागंज से शाहनजफ रोड व जनपथ से महात्मा गांधी मार्ग पर हजरतगंज कोतवाली की क्विक रिएक्शन टीम की गाड़ियां भ्रमण करके शोहदों की धरपकड़ करेंगी।

इन जगहों पर रखी जाएगी खास नजर

special arrangement of security on valentine day

इसके अलावा बेगम हजरत महल पार्क, वजीरगंज पुलिस को रेजीडेंसी व शहीद स्मारक, कृष्णानगर पुलिस को फीनिक्स मॉल, आशियाना पुलिस को ईको पार्क व गोमतीनगर व विभूति खंड पुलिस को 1090 चौराहा, कांशीराम स्मारक, मरीन ड्राइव, लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क आदि पर खास नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की कैमरा लगी दो गाड़ियां हजरतगंज व गोमतीनगर में भ्रमण कर गतिविधियों की रिकार्डिंग करेंगी। छेड़छाड़ की शिकायत या हुड़दंग करते नजर आए शोहदों की तुरंत धरपकड़ होगी। पैरवी करने वालों व अभिभावकों को रिकॉर्डिंग दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed