फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special-26 team to be made for get rid from traffic on New Year

नए साल पर जाम से निजात दिलाएंगे ‘स्पेशल-26’ , कसौटी पर खरे उतरे तो मिलेगी अच्छी तैनाती

Sat, 29 Dec 2018 01:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Dec 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Special-26 team to be made for get rid from traffic on New Year
डेमो - फोटो : amar ujala

लखनऊ की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए साल पर स्पेशल-26 टीम गठित की जाएगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निलंबित 26 पुलिसकर्मियों को नववर्ष पर बहाली के तोहफे के  साथ उनका अलग दस्ता बनाने की तैयारी की है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी नेे बताया कि विभिन्न कारणों से निलंबित पुलिसकर्मियों के सेवाकाल के  कार्यों की गहन समीक्षा करके 26 पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया है। नववर्ष पर उन्हें बहाल करने के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अलग दस्ता गठित किया जाएगा।
विज्ञापन


‘स्पेशल-26’ के नाम से गठित दस्ते को विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने, नो-ठेला, नो-रेड़ा व्यवस्था लागू कराए रखने और प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन रोकने, चौराहे व तिराहे पर झुंड में टेम्पो-ऑटो खड़े करके सवारियां बैठाने-उतारने वाले चालकों पर कार्रवाई का जिम्मा सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की कसौटी पर खरे उतरे पुलिसकर्मियों को अच्छी तैनाती मिलेगी। कलानिधि नैथानी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए भी स्पेशल-26 को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डकैती की वारदातों को ध्यान में रखकर नाकाबंदी, पुराने अपराधियों की धरपकड़, डकैती के आरोप में जेल में बंद बदमाशों को सजा दिलाने के लिए ठोस पैरवी में भी दस्ते का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि दबी जुबान इसकी भी चर्चा है कि चोर दरवाजे से कहीं निलंबित लोगों पर मेहरबानी तो नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed