{"_id":"623f0592c2a21458d9367039","slug":"speaker-of-uttar-pradesh-vidhansabha-will-be-elected-on-29-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 29 मार्च को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, सतीश महाना को कुर्सी मिलना तय, सूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 29 मार्च को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, सतीश महाना को कुर्सी मिलना तय, सूचना जारी
Sat, 26 Mar 2022 05:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Mar 2022 05:52 PM IST
सार
यूपी के नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होगा। इस पद के लिए भाजपा ने आठ बार के विधायक सतीश महाना का नाम आगे किया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 18वीं विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए 29 मार्च की तिथि निर्धारित की है। विधानसभा सचिवालय ने अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आठ बार के विधायक सतीश महाना का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च अपराह्न 3 बजे विधानसभा मंडप में होगा। नव गठित विधानसभा का कोई भी सदस्य 28 मार्च अपराह्न 2 बजे से पहले नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चूंकि विधानसभा में भाजपा का बहुमत है इसलिए विपक्ष की ओर से किसी के नामांकन के आसार बहुत कम हैं। ऐसे में अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन