फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP workers protest against the arrest of Akhilesh Yadav

Lucknow News: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
SP workers protest against the arrest of Akhilesh Yadav
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व विपक्ष के नेताओं की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बारिश के बावजूद हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर ईको गार्डन रवाना कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि चुनाव आयोग व भाजपा की मिलीभगत से वोट की चोरी की जा रही है। प्रदर्शन में राज साहनी, दीपक छतवारा, आकाश यादव, विवेक सिंह, आलोक प्रताप, हिमांशु संघर्षी, अंकित यादव, मोहित पाल, अंकित शेरा, रवि प्रकाश, आशीष यादव, अनुज रावत, युवराज सिंह, राजीव यादव,प्रवेश यादव, सुजीत कुमार शामिल रहे। वहीं, सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने विधानभवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने काफी देर तक धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed