फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP worker paste a sticker on back of girl wearing burqa, video went viral.

लखनऊ: बुर्का पहने जा रही महिला की पीठ पर चिपकाया स्टीकर, अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा- लाल टोपी के काले कारनामे

Thu, 10 Feb 2022 11:49 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Feb 2022 11:49 AM IST
सार

एक सपा कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी का स्टीकर बुरका पहने एक महिला की पीठ पर लगा दिया है जिसका वीडियो भाजपा के यूपी प्रभारी अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर दिया है। दोनों ने सफाई दी है।

विज्ञापन
SP worker paste a sticker on back of girl wearing burqa, video went viral.
पोस्टर चिपकाने के बाद वायरल वीडियो से चित्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार में लगे नेताओं के समर्थक अशोभनीय हरकतें करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ जिसमें एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता प्रत्याशी का प्रचार करते हुए जाते दिख रहे हैं। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने सामने से बुर्का पहने जा रही महिला की पीठ पर स्टीकर चिपका दिया। महिला को अहसास हुआ तो वह पलटी। इस पर एक कार्यकर्ता ने हाथ पर मारा और आगे बढ़ गया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


भाजपा के यूपी प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए…
विज्ञापन

जहाँ भरे हों ऐसे मनचले,
यूपी क्यों उनके साथ चले?
 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होना है। प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। प्रचार में समर्थक व पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लाल टोपी लगाए कुछ कार्यकर्ता व समर्थक प्रत्याशी के लिए वोट मांगते दिखे। इसी बीच सबसे आगे चल रहे कार्यकर्ता ने सामने से बुर्का पहनकर जा रही महिला की पीठ पर स्टीकर चिपका दिया। किसी अनजान द्वारा हरकत किए जाने का अहसास होने पर महिला पलटी तो कार्यकर्ता उसकी हाथ पर थपकी मारता हुआ आगे बढ़ गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। शुरूआती जांच में पता चला है कि वीडियो ठाकुरगंज इलाके का है। प्रचार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थक कर रहे थे। जानकारी जब पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई तो महिला व स्टीकर चिपकाने वाले कार्यकर्ता की तलाश शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों के नाम पता हासिल हो गए हैं। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, वीडियो की जांच की जा रही है। वहीं महिला और आरोपी युवक को बुलाया जाएगा। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों ने दी सफाई, कहा- मजाक कर रहे थे

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसे कई लोगों ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। जानकारी होने के बाद बुधवार देर शाम महिला व युवक सामने आए। अपनी सफाई का एक वीडियो भी बनाया जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें महिला ने खुद का नाम शब्बो बताया। उसने कहा कि वह अंबरगंज वार्ड की अध्यक्ष है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है। जिस युवक ने उसकी पीठ पर स्टीकर लगाया है, वह उसका छोटा भाई जैनुल है। दोनों में मजाक चल रहा था। तीन-चार दिन पहले उसने जैनुल से मजाक किया था। आज उसे मौका मिला तो उसने कर दिया। कहा कि इस मामले की सही से जांच हो ताकि इस तरह से भाई-बहन के रिश्ते को बदनाम करने की साजिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed