फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp worker dies mysteriously before daughter's marriage

बेटी की शादी से पहले सपा कार्यकर्ता की मौत, पुलिस बोली कुर्सी से गिरकर गई जान

Sat, 14 Jan 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jan 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
sp worker dies mysteriously before daughter's marriage
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

लखनऊ के हुसैनगंज स्थित ओसीआर बिल्ड‌िंग के 13वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 1302 में रहने वाले सपा कार्यकर्ता संजय पांडेय (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव फ्लैट में फर्श पर औंधे मुंह पड़ा मिला। 

विज्ञापन


सिर के दायें हिस्से में चोट का निशान था। कमरे व किचन में शराब की कई खाली बोतलें पड़ी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो दिन पहले मौत की पुष्टि हुई है। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा व ह्रदय सुरक्षित रखा गया है। पुलिस इसे सामान्य हादसा बता रही है लेकिन, फ्लैट के दरवाजे खुले होने से पूरा घटनाक्रम संदेह के घेरे में है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय ने बताया कि संजय पांडेय मूलरूप से इलाहाबाद के करछना के रहने वाले थे। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे समाचार पत्र वितरक फ्लैट पर पहुंचा तो पता चला कि दो दिन के अखबार बाहर ही पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

sp worker dies mysteriously before daughter's marriage
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

अखबार वाले ने डोरबेल बजाई लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। वह अंदर गया तो पाया कि संजय फर्श पर औंधे मुंह पड़े थे। नाक से निकला खून सूखकर काला पड़ चुका था। पुलिस से सूचना पाकर भाई संजीव लोचन व फूलचंद्र सहित अन्य परिवारीजन मौके पर आ गए। 

संजीव ने बताया कि पिता ने कपिलदेव समाजवादी फाउंडेशन संस्था बनाई थी जिसका संचालन संजय ही करते थे। इसी फाउंडेशन के नाम पर ओसीआर का फ्लैट आवंटित हुआ था। पुलिस को कमरे में शराब की दो-तीन खाली बोतलें मिलीं। किचन में भी चार-पांच खाली बोतलें पड़ी हुईं थीं।

पुलिस के मुताबिक, संजय की मौत शराब के नशे में कुर्सी से गिरने से हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय घर पर अकेले ही थे। परिस्थितिजन्य सुबूतों के मुताबिक, वह कुर्सी पर बैठकर शराब पी रहे थे। 

अगले महीने है बेटी की शादी

sp worker dies mysteriously before daughter's marriage
डेमो प‌िक - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह मुंह के बल गिर पड़े। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस का यह भी कहना है कि संजय के फ्लैट का दरवाजा अक्सर खुला ही रहता था। उधर, परिवारीजन मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि संजय की साजिशन हत्या की गई है। 

परिवारीजनों ने बताया कि संजय एक राज्यमंत्री के असिस्टेंट भी थे। मदद मांगने के लिए राज्यमंत्री को फोन किया तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहते हुए फोन काट दिया। दोबारा फोन करने पर उन्होंने व्यस्त होने की बात कहते हुए टरका दिया।

संजय की पत्नी का कई साल पहले देहांत हो चुका है। परिवार में बेटी बुलबुल व बेटा मुकेश हैं। बुलबुल की अगले महीने शादी है। 
संजय बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही दोनों बच्चे लखनऊ आ गए। पिता का शव देखते ही बुलबुल गश खाकर गिर पड़ी। परिवारीजनों ने किसी तरह उसे संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed