{"_id":"65195c04f2ed1e8f7809e2a7","slug":"sp-will-run-training-camps-in-every-village-for-lok-sabha-elections-akhilesh-will-be-present-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: सपा गांव-मोहल्लों में चलाएगी स्टडी सर्किल, समझाएगी धर्म, जाति और कट्टरता से जुड़े मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: सपा गांव-मोहल्लों में चलाएगी स्टडी सर्किल, समझाएगी धर्म, जाति और कट्टरता से जुड़े मुद्दे
Sun, 01 Oct 2023 05:16 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 01 Oct 2023 05:16 PM IST
सार
कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों से पहले सपा गांव-गांव और मोहल्लों में छोटे-छोटे स्टडी सर्किल चलाकर अपने समर्थकों को धर्म, जाति, कट्टरता, उदारता व आर्थिक विकास पर लोहिया के विचारों से भी अवगत करा रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अपने लोक जागरण अभियान के तहत 4-5 अक्तूबर को प्रतापगढ़ में प्रशिक्षण शिविर चलाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा के सभी प्रमुख नेता इसमें हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा के इस अभियान को अहम माना जा रहा है। अब तक लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बांदा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन हो चुका है। इन शिविरों को कार्यकर्ताओं को जहां समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया, संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की शिक्षाओं की जानकारी दी जाती है, वहीं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के गुर भी सिखाए जाते हैं। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों से पहले सपा गांव-गांव और मोहल्लों में छोटे-छोटे स्टडी सर्किल चलाकर अपने समर्थकों को धर्म, जाति, कट्टरता, उदारता व आर्थिक विकास पर लोहिया के विचारों से भी अवगत करा रही है।
विज्ञापन
सपा सूत्रों के मुताबिक, 4 व 5 अक्तूबर को प्रतापगढ़ में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्हें विभिन्न सत्र चलाकर समाजवादी पार्टी की रीति-नीति और समाजवादी सरकारों के कामों की जानकारी दी जाएगी, ताकि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कार्यकर्ता इन बातों को आम लोगों के बीच रख सकें। साथ ही कार्यकर्ताओं को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा सूत्रों के मुताबिक, प्रतापगढ़ के बाद शाहजहांपुर, सुल्तानपुर व हरदोई में यह आयोजन होंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इनकी तिथियां भी शीघ्र ही संबंधित कार्यकर्ताओं को बता दी जाएंगी।