फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP victory is baseless says Mayawati.

'सपा की जीत खोखली, खुद ही थपथपा रही पीठ'

Sat, 09 Jan 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jan 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
SP victory is baseless says Mayawati.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा सरकार पर जिला पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का घोर दुरुपयोग करने और खोखली जीत पर अपनी पीठ थपथपा कर स्वयं की वाहवाही लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सूबे के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव नतीजे वास्तव में चुनाव का उपहास है।

सरकार ने सरकारी मशीनरी का जिला स्तर पर घोर दुरुपयोग कर अपनी पीठ थपथपा ली है।

बसपा बनी नंबर वन पार्टी

SP victory is baseless says Mayawati.

मायावती ने कहा है कि जिला पंचायत सदस्य के आम चुनाव में जनता ने बीएसपी को नंबर एक की पार्टी बनाया और सपा को बुरी तरह से नकार दिया था।

मगर अप्रत्यक्ष तौर पर हुए चुनाव में सरकार ने बड़े पैमाने पर छल-कपट व सत्ता का घोर दुरुपयोग कर जीत का दावा करने में जुटी है। इस तरह की घोर धांधली वाली सपा की जीत खोखली है।

मायावती ने कहा कि आगे वाले अप्रत्यक्ष चुनावों में भी सपा ऐसी ही हथकंडे अपनाकर खोखली  जीत के दावे कर सकती है लेकिन जनता पर उसका फर्क पड़ने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed