फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP to leave seats in amethi and raebareli for congress.

बड़ा फैसला: अमेठी-रायबरेली की सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ेगी सपा

Sun, 29 Jan 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jan 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
SP to leave seats in amethi and raebareli for congress.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

सपा अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र की सभी 10 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ने को तैयार हो गई है। शुक्रवार को प्रियंका वाड्रा के दखल के बाद सपा सुप्रीमो व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रुख में नरमी आई है।

विज्ञापन


सपा नेतृत्व अमेठी-रायबरेली की सीटों पर घोषित अपने उम्मीदवारों को समझा-बुझाकर पीछे हटने के लिए तैयार करने में जुटा है।

जानकारों की मानें तो जल्द सपा की ओर से अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र की सीटें कांग्रेस को सौंपने का एलान किया जा सकता है।

गठबंधन को लेकर मतदाताओं में किसी तरह का नकारात्मक  संदेश न जाए, इसके मद्देनजर सपा दोनों क्षेत्रों में अपनी सिटिंग सीटें भी कांग्रेस को देने के लिए राजी हुई है।
विज्ञापन


सपा और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन का एलान होने के बावजूद अमेठी और रायबरेली की 10 सीटों को लेकर गतिरोध बना था। कांग्रेस आलाकमान ने अमेठी और रायबरेली में अपनी सियासी पकड़ बनाए रखने के लिए समझौते में सभी 10 सीटों पर दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में जीती थीं सात सीटें

SP to leave seats in amethi and raebareli for congress.

2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने इनमें से सात सीटें जीती थीं। सपा किसी भी सूरत में अपनी सिटिंग सीटें छोड़ने को तैयार नहीं थी, जबकि कांग्रेस इन सीटों के लिए अड़ी थी। गतिरोध खत्म करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने एक बार फिर प्रियंका को आगे किया था।

भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने अपने दूत धीरज श्रीवास्तव को अखिलेश से बातचीत के लिए भेजा था। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को धीरज की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर गतिरोध खत्म हो गया है।

चूंकि रविवार को राहुल गांधी भी अखिलेश के साथ चुनावी अभियान शुरू करने के लिए लखनऊ आ रहे हैं, इसलिए गठबंधन में किसी तरह की खटास न होने का संदेश देने के लिए सपा नेतृत्व ने कांग्रेस की मांग मान ली है।

हालांकि कांग्रेस का कोई नेता आधिकारिक तौर पर इस बाबत बोलने को तैयार नहीं। एक वरिष्ठ नेता ने इतना जरूर कहा कि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही स्थिति सामने आ जाएगी।

गायत्री और पांडेय का क्या होगा

SP to leave seats in amethi and raebareli for congress.
गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala

अमेठी व रायबरेली की सिटिंग सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ना सपा के लिए कम मुश्किलें पैदा करने वाला फैसला नहीं है। सपा ने अमेठी से गायत्री प्रजापति, गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह व ऊंचाहार से मनोज पांडेय को उम्मीदवार घोषित कर रखा है।

अब अगर ये सीटें कांग्रेस को दी जाती हैं तो सपा में बगावत के सुर उभर सकते हैं। अमेठी से कांग्रेस के टिकट पर अमिता सिंह भाजपा उम्मीदवार गरिमा सिंह के खिलाफ ताल ठोंकने की तैयारी में हैं।

गौरीगंज, सरेनी, सलोन, ऊंचाहार, हरचंदपुर व बछरांवां से भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तय कर रखे हैं। बस सपा की ओर से औपचारिक रूप से सीटें छोड़ने का एलान किए जाने का इंतजार भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed