फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP to campaign for ballot election.

बैलेट से चुनाव कराने के लिए अभियान चलाएगी सपा: अखिलेश यादव

Thu, 13 Apr 2017 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Apr 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
SP to campaign for ballot election.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवा संगठनों की बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, कार में जलाकर व्यापारी दिनदहाड़े लूटे जा रहे हैं, समाजवादी योजनाओं से छेड़छाड़ की जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं। आने वाले चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग को लेकर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड की सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार तो नहीं बन पाई है लेकिन जनसमर्थन बहुत मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जनता को गुमराह कर धोखे की सरकार बन गई है। भाजपा सरकार सपा सरकार के विकास कार्यों से छेड़छाड़ कर रही है।

बिजली तो पहले से शहरी क्षेत्रों में 22 से 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 16 से 18 घंटे आपूर्ति हो रही है। भाजपा की कर्जमाफी धोखा है, भाजपा किसान विरोधी है। 2022 में सत्ता में आने पर विकास के कार्यों को फिर से पटरी पर लाएंगे।

भाजपा व आरएसएस के खिलाफ अभियान चलाएं सपाई

SP to campaign for ballot election.

उन्होंने कहा कि सपा के युवा कार्यकर्ता भाजपा और आरएसएस के झूठ एवं अफवाह से बचने के लिए जनता को जागरूक करने का अभियान चलाएं।

अखिलेश ने कहा, समाजवादी नौजवान सबसे ज्यादा राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। युवाओं को याद दिलाया कि जनता को आप याद रखेंगे तो जनता भी आपको याद रखेगी। युवा अनुशासन में रहें। हमारा व्यवहार दूसरों के प्रति सम्मानजनक होना चाहिए।

सदस्यता अभियान में जुटें युवा
अखिलेश ने कहा कि समाजवाद का सपना पूरा करने का उत्तरदायित्व नौजवानों पर है। नौजवानों को संगठन को मजबूती देने के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाना होगा। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। सदस्यता कार्यक्रम 15 अप्रैल से 15 जून तक चलेगा। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव की मांग के लिए व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाने को भी कहा।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, शैलेंद्र यादव (ललई), पवन पांडेय, एमएलसी एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, संजय लाठर, आनंद भदौरिया, रामवृक्ष यादव, डॉ. राजपाल कश्यप, विधायक उदयवीर सिंह, संग्राम सिंह, मो. एबाद, गौरव दूबे, दिग्विजय सिंह, विकास यादव तथा अतुल प्रधान मौजूद रहे।

जानवर ले जाने पर हत्या करने वाले जानवर से कम नहीं

SP to campaign for ballot election.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कार में जलाकर हत्या हो रही हैं, दिनदहाड़े व्यापारी लुट रहे है। महिलाएं असुरक्षित हैं। ऐसे लोग जो जानवर ले जाने पर निर्दोष लोगों की हत्या कर देते हैं, वे जानवर से कम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि खाने और पहनावे के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। भाजपा विकास के बजाय हर मुद्दे को ध्रुवीकरण से जोड़ना चाहती है।

अखिलेश के नेतृत्व में जताई निष्ठा
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए प्रस्ताव रखा।

इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के गरीबों, किसानों एवं नौजवानों का विश्वास अखिलेश यादव पर है। युवाओं ने अन्याय व सांप्रदायिकता के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed