फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp supremo mulayam singh yadav press conference in lucknow

मंत्री अरविंद गोप व पवन पांडेय समेत 53 सपा विधायकों के टिकट कटे

Thu, 29 Dec 2016 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Dec 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
sp supremo mulayam singh yadav press conference in lucknow
मुलायम स‌िंह यादव - फोटो : amar ujala
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह ने 325 व‌िधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची घोष‌ित की। इस सूची में मंत्री राम गोव‌‌िंद चौधरी, अरव‌िंद ‌स‌िंह गोप, राम गोव‌िंद चौधरी, पवन पांडेय समेत 53 व‌िधायकों के ट‌िकट काट द‌िए गए।
विज्ञापन


वहीं 176 वर्तमान व‌िधायकों को ट‌िकट द‌िया गया है। मुलायम ने कहा क‌ि 78 सीटों पर व‌िचार ‌व‌िमर्श के बाद घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया क‌ि ट‌िकट के ल‌िए 4200 लोगों ने अप्लाई क‌िया था। अरव‌िंद स‌िंह गोप की जगह राकेश वर्मा को ट‌िकट द‌िया गया। पांडेय का ट‌िकट काटकर आशीष को द‌िया गया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले  कार्यकर्ताओं से कहा क‌ि टिकट पाना आसान काम नहीं है। कभी-कभी अच्छा कार्यकर्ता होने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाता। 2012 में मैंने ट‌िकट न पाने वालों को सम्मान‌ित क‌िया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें प्रत्याश‌ियों की सूची -1
http://www.amarujala.com/photo-gallery/lucknow/sp-announces-candidates-for-election?pageId


यहां देखें प्रत्याश‌ियों की सूची -2
http://www.amarujala.com/photo-gallery/lucknow/sp-candidate-list

कॉन्फ्रेंस के पहले ये बोले थे मुलायम

sp supremo mulayam singh yadav press conference in lucknow
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
कैंडीडेट घोष‌ित करने से पहले मुलायम स‌िंह ने बीजेपी और नोटबंदी पर न‌िशाना साधा। मुलायम ने कहा क‌ि मोदी ने झूठ बोलकर जनता को ठगा। उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं क‌िया, वादों पर क‌िसी का ध्यान न जाए इसल‌िए नोटबंदी कर दी। समाजवादी पार्टी ने जो वादा क‌िया उसे पूरा कर द‌िखाया।

मुलायम ने कहा क‌ि नए नोट का कागज एकदम रद्दी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा था क‌ि 15 लाख रुपये देंगे, अब तक क‌िसी के खाते में रुपये नहीं आए। उन्होंने कहा क‌ि 15 लाख नहीं दे पा रहे थे तो 30-30 हजार हर साल दे देते। उनके नोटबंदी के फैसले से मजदूर, व्यापारी और क‌िसानों सभी का नुकसान हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed