{"_id":"5b4532776781e3d572e5a6063a3ad013","slug":"sp-statement-on-muzaffarnagar-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने विरोधियों के सर फोड़ा नाकामियों का ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने विरोधियों के सर फोड़ा नाकामियों का ठीकरा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 09 Sep 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और खाद्य रसद एवं जेल मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मुजफ्फरनगर हिंसा के पीछे विरोधी दल हैं।
विज्ञापन
वे सपा सरकार की विकास योजनाओं से चिढे़ हुए हैं। उन्हें अपनी सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही है। सपा सरकार उनकी साजिश सफल नहीं होने देगी।
चौधरी ने कहा, अशांति फैलाने की करतूत निंदनीय और टीवी पत्रकार व अन्य लोगों की मौत बहुत दुखद है। सपा सरकार सांप्रदायिक ताकतों पर अंकुश लगाने के लिए कृतसंकल्पित है।
विज्ञापन
सपा सरकार का बनना और प्रदेश का विकास विपक्षी दलों को पच नहीं रहा है। लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय की आशंका से बौखलाकर वे सांप्रदायिकता का जहर फैलाने में लगे हैं।
विज्ञापन