फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP state chief in Gonda attacks on BJP.

Gonda: सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपाई भी रामभक्त, भाजपाई चाहते हैं उनकी भी पूजा हो

Fri, 17 May 2024 06:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 May 2024 06:15 PM IST
सार

गोंडा में चुनाव कार्यालय पर सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। मनोनयन के बाद पहली बार जनपद आगमन पर सपाइयों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
SP state chief in Gonda attacks on BJP.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि सपाई भी रामभक्त हैं। गृहमंत्री अमित शाह रैलियों में कहते हैं, इस बार मेरी सरकार और बना दो, अभी तो मैं भगवान को लाया हूं। उन्होंने सवाल किया कि ये बताएं कि भाजपाई भगवान से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। चाहते हैं इस देश में भाजपाइयों की पूजा हो। ये लोग अपनी पूजा कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग तो राम के भक्त हैं। हम लोग राम कुल के हैं।

विज्ञापन


वह शहर से सटे पोर्टरगंज में बने सपा के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश में 90 प्रतिशत वंचितों और गरीबों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। किसान, मजदूर, महिलाएं सभी पीड़ित हैं। भाजपा के लोग गरीबों, महिलाओं व किसानों का हक मारना चाहते हैं। 
विज्ञापन


भारतीय संविधान को सामंतवादी व पूंजीवादी लोग खत्म करना चाहते हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। वह कहते थे बेटियों को स्कूल-कॉलेज भेजो। बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 90 प्रतिशत के लिए पीडीए का फार्मूला दिया है। सपा सामाजिक न्याय चाहती है। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव पप्पू, प्रतिभा सिंह, राजेश यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद पाल, हरीराम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed