{"_id":"866dbcfbdb6578c11a6ffb265c51d34c","slug":"sp-spokesperson-says-we-do-work-for-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने गिनाई किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने गिनाई किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Dec 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि छोटे किसानों की आय में अतिरिक्त बढ़ोतरी के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बजट का 75 फीसदी हिस्सा गांव और किसानों के लिए रखा है।
चौधरी ने कहा कि छोटी जोत के किसानों को मसाला खेती और व्यावसायिक पुष्पों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
औद्योगिक फसलों में परागण के लिए 4800 मधुमक्खियां वितरित की गई हैं। मत्स्य पालकों को तालाबों के सुधार एवं निर्माण के लिए कर्ज वितरित किए गए हैं।
ग्रामसभा के तालाबों का 10 वर्षीय पट्टा आवंटित कराया गया है।
ढाई करोड़ किसानों के लिए संचालित कृषक दुर्घटना बीमा योजना की राशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है।