{"_id":"58262c794f1c1b342fb3ae36","slug":"sp-singh-new-vc-of-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने डॉ. एसपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने डॉ. एसपी सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह
नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। शुक्रवार को राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। वे तीन साल तक इस पद पर रहेंगे।
विज्ञापन
डॉ. सिंह 1991 से नेशनल कॉलेज के प्राचार्य हैं। वे शनिवार को कुलपति का पद संभालेंगे।
लखनऊ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि उनके सभई फैसलो-योजनाओं का केंद्र सिर्फ छात्र होंगे। योजनाएं धरातल पर दिखेंगी।
विज्ञापन
एक साल के अंदर लविवि में भी यूजी स्तर पर सेमेस्टर और चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने की कोशिश रहेगी। परीक्षा व मूल्यांकन सुधार भी उनकी प्राथमिकताओं में शुमार होगा। सभी योजनाओं पर सिलसिलेवार काम किया जाएगा।
विज्ञापन