फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP says BJP chief dont have respect for his post.

'भाजपा अध्यक्ष को अपने पद की गरिमा की चिंता नहीं'

Tue, 06 Jan 2015 01:21 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
SP says BJP chief dont have respect for his post.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा है कि नोएडा में अधिकारियों के साथ अभद्रता और हंगामा खड़ा करके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जता दिया है कि उन्हें अपने पद की गरिमा की जरा भी चिंता नहीं है।

विज्ञापन


उन्हें इस बात का भी ख्याल नहीं है कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और उस दल का पदाधिकारी होने के नाते उन्हें जिम्मेदाराना व्यवहार सीखना चाहिए।

कहा कि वाजपेयी का अराजक आचरण लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ और भाजपा की प्रतिष्ठा भी गिराने वाला है। प्रदेश से निर्वाचित केंद्र सरकार के मंत्रियों और सांसदों को राज्य के विकास में मदद के लिए अपनी सरकार पर जोर देना चाहिए।

विज्ञापन


लेकिन भाजपा नेतृत्व को अपने दायित्व का बोध नहीं रह गया है। केंद्र की सरकार जिन वादों के बल पर सत्ता में आई थी, उन्हें भूल गई।

कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेशी स्तरीय नेता इन दिनों ऐसा माहौल बनाने में लगे है जिससे प्रदेश में विकास की गति रुके और सामाजिक तनाव बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed