{"_id":"61e457717a01133df55171ff","slug":"sp-s-new-strategy-to-avoid-controversy-symbol-given-directly-to-candidates-avoiding-making-list-public-to-avoid-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद से बचने को सपा की नई रणनति : उम्मीदवारों को सीधे थमाया सिंबल, विवाद से बचने के लिए सूची सार्वजनिक करने से परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद से बचने को सपा की नई रणनति : उम्मीदवारों को सीधे थमाया सिंबल, विवाद से बचने के लिए सूची सार्वजनिक करने से परहेज
Mon, 17 Jan 2022 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:11 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी रालोद ने अब तक 36 उम्मीदवार की घोषणा की है। इसमें 10 समाजवादी पार्टी के हैं। इस बीच अलीगढ़ और मथुरा की मांठ सीट को लेकर विवाद भी सामने आया। इससे बचने के लिए पार्टी ने र्नइ रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने दो सूची जारी करने के बाद अब नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत वह सूची सार्वजनिक नहीं कर रही है। बल्कि सीधे उम्मीदवारों को सिंबल और अनुमति संबंधी प्रपत्र उपलब्ध करा रही है। रविवार को सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों के सिंबल पाने संबंधित पत्र भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी रालोद ने अब तक 36 उम्मीदवार की घोषणा की है। इसमें 10 समाजवादी पार्टी के हैं। इस बीच अलीगढ़ और मथुरा की मांठ सीट को लेकर विवाद भी सामने आया। इससे बचने के लिए पार्टी ने र्नइ रणनीति अपनाई है। सूची सार्वजनिक करने के बजाय सीधे उम्मीदवारों को फार्म ए और बी (सिंबल और अनुमति पत्र) देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार की प्रेस कांफ्रेस में भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया था कि वह जरूरत पड़ने पर सीधे उम्मीदवारों को फार्म ए व बी उपलब्ध कराएंगे। रविवार को मेरठ के हस्तिनापुर से योगेश वर्मा और सरधना का सिंबल संबंधी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जबकि पार्टी की ओर से कोई अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। इसी तरह कुछ अन्य उम्मीदवारों ने भी खुद के सिंबल मिलने की बात कही है।
विज्ञापन