फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp's national level meeting will be held on 12 sep in haridwar

हरिद्वार में चुनावी रोड मैप बनाएगी सपा

Sun, 01 Sep 2013 09:13 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 01 Sep 2013 09:13 AM IST
विज्ञापन
sp's national level meeting will be held on 12 sep in haridwar

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव का रोड मैप हरिद्वार में तैयार करेगी। 11 और

विज्ञापन
12 सितंबर को वहां होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सपा के निशाने पर भाजपा और कांग्रेस रहेंगी।

थर्ड फ्रंट की संभावनाओं पर भी देवभूमि में विचार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा विकल्प के साथ मैदान में उतरेगी।

सपा की कोशिश लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर थर्ड फ्रंट में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इसी पर मंथन होगा।

सपा ने हालांकि संसद में खाद्य सुरक्षा बिल और भूमि अधिग्रहण विधेयक पर यूपीए सरकार का समर्थन किया है लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उसकी खिंचाई की जाएगी।


राजनीतिक प्रस्ताव में कांग्रेस के साथ ही सांप्रदायिक शक्तियों पर निशाना साधा जाएगा। देश की बदहाली, रक्षा और विदेश नीति के मोर्चे पर नाकामी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और सांप्रदायिक माहौल बनाने की भाजपा की कोशिशों को सामने रखा जाएगा।

आर्थिक प्रस्तावों में मुख्य हमला कांग्रेस और यूपीए सरकार पर रहेगा। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर दिशा-निर्देश देने के साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया जाएगा।

अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और विहिप की 84 कोसी परिक्रमा पर रोक को खास तवज्जो देने पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed