फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp rally in lucknow

...और धुकधुकाने लगीं बाइकें

Fri, 11 Apr 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
sp rally in lucknow

समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अभिषेक मिश्र का मोटरसाइकिल रोड शो कैसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय से निकला।

विज्ञापन


इसमें करीब दो सौ के आसपास मोटरसाइकिलें शामिल थीं। उन पर बैठे युवा जिंदाबाद...के नारे लगाते हुए जोश से लबरेज नजर आ रहे थे।

गाड़ियां आगे बढ़ ही रहीं थीं कि कुछ मोटरसाइकिलों का पेट्रोल खत्म हो गया और गाड़ियां धुकधुकाने लगीं। जुलूस की गति कुछ कम हुई पर थमी नहीं।

मोटरसाइकिल सवारों ने समझदारी दिखाई और गाड़ियों को किनारे कर जुलूस को बाधित होने से बचाया। हालांकि, उन्हें पेट्रोल पम्प तक गाड़ियां खींचकर ले जानी पड़ीं।

जुलूस पार्टी कार्यालय से हजरतगंज, फिर विधानसभा होते हुए सहकारिता भवन, आनंद टाकीज, नजीराबाद, मौलवीगंज, नक्खास से गुजरते हुए ईदगाह पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन

आगे बढ़ रही मोटरसाइकिलों की स्पीड अमीनाबाद में प्रवेश करते ही थम गई। चूंकि, गुरुवार बाजार के कारण जगह कम रही।

हालांकि, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चालकों ने नियंत्रित गति में गाड़ियों को चलाया। आलम यह हो गया कि गाड़ियां सरकती सी नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed