फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President targeted the Chief Minister: raised the issue of River Front, said BJP became a training institute for false propaganda

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना : उठाया रिवर फ्रंट का मामला, बोले-झूठे प्रचार का प्रशिक्षण संस्थान बनी भाजपा

Tue, 21 Sep 2021 10:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Sep 2021 10:48 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि साढ़े चार साल की भाजपा सरकार ने जनहित का एक भी कार्य नहीं किया। ना ही कोई उल्लेखनीय योजना शुरू कर पाई। उसने समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर समय बिताया।

विज्ञापन
SP President targeted the Chief Minister: raised the issue of River Front, said BJP became a training institute for false propaganda
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं झूठे प्रचार की प्रशिक्षण संस्थान बन गया है। साढ़े चार साल की भाजपा सरकार ने जनहित का एक भी कार्य नहीं किया। ना ही कोई उल्लेखनीय योजना शुरू कर पाई। उसने समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर समय बिताया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री यह बताए कि उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ  जीरों टॉललेंस की जो बातें की थी, उसका कितना पालन किया गया। यदि इसका पालन नहीं हुआ तो उसकी जिम्मेदारी खुद पर लें। भाजपा सरकार में गोमती रिवर फ्रंट का सौंदर्य बर्बाद हो गया। गोमती में जलकुम्भी छा गई। रबड डैम बह गया। सिंचाई विभाग और एलडीए के अफसर सोते रह गए। सरकारी भूखंडों पर कब्जे हो रहे हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। चारों ओर मंहगाई, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से जनता परएशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed