फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President said, this is Netaji's election: Dimple Yadav owns 14.24 crores and Akhilesh owns 25.155 crores

सपा अध्यक्ष बोले, यह नेताजी का चुनाव : डिंपल यादव 14.24 करोड़ की और अखिलेश 25.155 करोड़ के मालिक

Tue, 15 Nov 2022 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Nov 2022 01:29 AM IST
सार

डिंपल यादव के पास 2774.84 ग्राम सोना, 203 ग्राम मोती और 127.75 कैरेट हीरे भी हैं। नामांकन के वक्त उन्होंने अपनी संपित्त 14.24 करोड़ बताया है। अखिलेश यादव के पास 8.33 करोड़ की चल संपत्ति और 17.22 करोड़ की अचल संपत्ति है। इस प्रकार वे कुल 25.55 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन
SP President said, this is Netaji's election: Dimple Yadav owns 14.24 crores and Akhilesh owns 25.155 crores
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के नाम और उनके द्वारा किए गए काम को आधार बनाकर जनता से वोट मांग रही है। बार- बार दुहाई दी जा रही है कि यह चुनाव नेताजी का है और नेताजी के लोग लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नेताजी से जुड़े लोगों को विशेष तौर पर तवज्जो देने की रणनीति बनाई गई है। इस रणनीति के तहत सहानुभूति की लहर को सियासी पतवार के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सपा नेताओं का कहना है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव से जुड़े लोग निरंतर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। नामांकन से पहले उनकी समाधि पर पूजन करने के बाद डिंपल यादव ने भी नेताजी के नाम की ही दुहाई दी। उन्होंने कहा कि नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए ही वह चुनाव लड़ रही है। नेताजी के लोग ही उन्हें चुनाव लड़ा रहे हैं। यहां की जनता चाहती है कि नेताजी ने जिस तरह से लोगों को मान सम्मान दिया है वह निरंतर आगे बढ़ता रहे। डिंपल यादव ने भरोसा दिया कि नेताजी ने जिस तरह से यहां के लोगों का मान सम्मान रखा है उसमें किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन


पूरा परिवार एक साथ : अखिलेश
नामांकन के दौरान शिवपाल यादव की गैर मौजूदगी के सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नामांकन बेहद सादगी के साथ हुआ है। उन्होंने दोहराया कि नेताजी के लोगों की इच्छा पर पूरे परिवार की सहमति के आधार पर डिंपल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसमें किसी तरह का कोई संदेह अब नहीं रह गया है। उन्होंने शिवपाल का नाम लिए बगैर कहा कि परिवार का हर सदस्य डिंपल के लिए वोट मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद करेंगे चुनाव प्रचार
अभी तक लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव से दूर रहने वाले अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह खुद मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अंदर ही उनकी करहल विधानसभा भी है। ऐसे में वह मैनपुरी में रहकर यहां चुनाव गतिविधियों का संचालन करेंगे। तेज प्रताप के मैदान में उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह परिवार मैं पहले ही तय हो चुका था कि यहां से कौन लड़ेगा। तेजप्रताप खुद डिंपल के प्रस्तावक हैं।

कहा सादगी से करने आए नामांकन
डिंपल यादव के नामांकन में आए अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी के निधन के बाद पूरा परिवार गमगीन है। हम इसीलिए सादगी से प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने आए हैं। चुनाव प्रचार में पूरा परिवार मौजूद रहेगा और डिंपल यादव के लिए वोट मांगेगा। इस दौरान उन्होंने रामपुर चुनाव को लेकर शासन और प्रशासन पर गलत तरीके से कार्रवाई करने के आरोप लगाए। उन्होंने रामपुर के लोकसभा उप चुनाव में प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोट न डालने देने का मुद्दा भी उठाया। 

एक-एक वोट से नेताजी को देंगे श्रद्धांजलि
अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव अलग परिस्थितियों का चुनाव है। नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। कार्यकर्ता मतदान वाले दिन एक.एक वोट से नेताजी को श्रद्धांजलि दें। पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को अभी तक की सबसे बड़ी जीत दिलाएं। पतारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मांग पर पतारा क्षेत्र की बनवाई गई सड़क आज भी गुणवत्ता में कम नहीं है। नेताजी शिलान्यास से पहले उद्घाटन की तारीख तय करा लेते थे। मैनपुरी को हमेशा अपनी कर्मभूमि मानकर ही नेताजी ने काम किया। उन्होंने कहा कि पूरे उपचुनाव में नेताओं को मालाएं नहीं पहनाएं। हर कार्यकर्ता अपना चुनाव मानकर चुनाव लड़े। विरोधी दलों के दुष्प्रचार से किसी तरह भ्रमित नहीं हों।

सोशल मीडिया करती गुमराह
अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया गुमराह करती है। राजनीति तब अच्छी थी जब सोशल मीडिया नहीं थी। सोशल मीडिया की खबरों से कार्यकर्ता भ्रमित नहीं हों। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर काम करें। चुनाव के दौरान कार्यकर्ता सोशल मीडिया की खबरों को नजरंदाज करें। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव आइद मौजूद रहे।

डिंपल के पास पौने तीन किलो सोना और 14.24 करोड़ की मालकिन, अखिलेश के पास है 25.155 करोड़ की संपत्ति

डिंपल यादव के पास 2774.84 ग्राम सोना, 203 ग्राम मोती और 127.75 कैरेट हीरे भी हैं। नामांकन के वक्त उन्होंने अपनी संपित्त 14.24 करोड़ बताया है। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्तियों की जानकारी साझा की है। डिंपल के पास 4 चार 62 लाख 71 हजार की चल संपत्ति और 9 करोड़ 61 लाख 98 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। ऐसे में वे कुल 14.24 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।  पति अखिलेश यादव के पास 8.33 करोड़ की चल संपत्ति और 17.22 करोड़ की अचल संपत्ति है। इस प्रकार वे कुल 25.55 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

अखिलेश यादव के पास डिंपल यादव की तुलना में कई गुना अधिक कृषि भूमि है। वहीं भवनों में डिंपल और अखिलेश बराबर के मालिक हैं। फिर चाहे दिलकुशां एमजी रोड स्थित भवन हो या फिर विक्त्रस्मादित्य मार्ग लखनऊ पर बना आवास हो, दोनों में ही डिंपल 50 प्रतिशत की मालिक हैं। नामांकन में दाखिल किए गए शपथ पत्र में डिंपल यादव ने अपनी आय के साधन किराया और खेती बताया है। अखिलेश यादव की आय का साधन वेतन, किराया और खेती है।

सपा प्रत्याशी की प्रोफाइल
नाम- डिंपल यादव, उम्र 44 साल (सपा)
पति- अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री
शिक्षा- बीकॉम लखनऊ विश्वविद्यालय।
राजनीतिक जीवन- कन्नौज से 2012 और 2014 में सांसद चुनी गईं।
मुकदमा- नहीं नहीं
वाहन-  नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed