फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh Yadav said that democracy in UP is hurt, Uttarakhand is a victim of instability

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यूपी में लोकतंत्र चोटिल, उत्तराखंड अस्थिरता का शिकार

Sun, 04 Jul 2021 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Jul 2021 07:19 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में की हालत एक जैसी हो गई है। यूपी में लोकतंत्र चोटिल हुआ है तो उत्तराखंड में लोकतंत्र अस्थिरता का शिकार हो गया है। दोनों राज्यों में बेरोजगारी, महंगाई बढी है।

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav said that democracy in UP is hurt, Uttarakhand is a victim of instability
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में की हालत एक जैसी हो गई है। यूपी में लोकतंत्र चोटिल हुआ है तो उत्तराखंड में लोकतंत्र अस्थिरता का शिकार हो गया है। दोनों राज्यों में बेरोजगारी, महंगाई बढी है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। विकास अवरुद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड के सियासी हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा को यूपी के मुख्यमंत्री को उत्तराखंड भेज देना चाहिए। ताकि नेतृत्व परिवर्तन के झंझट से मुक्ति मिल जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों प्रदेशों में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। व्यापारी परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र रसातल पर है। जनता में भाजपा सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। दोनों राज्यों में पलायन की समस्या समान रूप से गम्भीर है। 
विज्ञापन


कानून व्यवस्था में गिरावट और राजनीतिक तिकड़मबाजी के चलते दोनों राज्यों में न तो पूंजी निवेश हो रहा है और ना ही नए उद्योग धंधे लग रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में सरकारी निष्क्रियता और अकर्मण्यता के कारण लोग मौत के शिकार हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की झूठे वादों और नफरत फैलाने की राजनीति ने समाज को बांटा है। वह सद्भाव बिगाड़ रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना बताकर भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। सपा की सरकार बनने पर लोकतंत्र बहाल हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed