फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh Yadav said, police-administration became autocratic in BJP government

Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में निरंकुश हुआ पुलिस-प्रशासन

Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अब सीधा जनता पर वार हो रहा है। कहीं पर पुलिस वाले पीड़ितों को पीट रहे हैं, तो कहीं पुलिस अनुशासनहीन होकर विपक्षी दलों पर अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav said, police-administration became autocratic in BJP government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन निरंकुश हो गया है। पुलिस लोगों की रक्षा करने के बजाए उन्हें पीट रही है और प्रताड़ित कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन गरीब और पीड़ित को अपमानित कर रही है।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अब सीधा जनता पर वार हो रहा है। कहीं पर पुलिस पीड़ितों को पीट रहे हैं, तो कहीं पुलिस अनुशासनहीन होकर विपक्षी दलों पर अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिंसक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुल्डोजर नहीं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का व्यवहार पूरी तरह से तानाशाही है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। जनता में भाजपा सरकार के रवैए के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार से इस तानाशाही व्यवहार का हिसाब जरूर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed