फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh Yadav said, people are fed up with the arbitrariness of BJP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की मनमानी से त्रस्त है जनता

Sun, 22 Aug 2021 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Aug 2021 09:00 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की मनमानी का शिकार हर वर्ग हुआ है। भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता की कमर टूट गई है।

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav said, people are fed up with the arbitrariness of BJP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की मनमानी का शिकार हर वर्ग हुआ है। भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता की कमर टूट गई है। ऐसे में अब समाजवादी पार्टी ही लोगों को राहत दिला सकती है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयार हैं। जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। सपा की सरकार बनते ही हर वर्ग को राहत दी जाएगी। भाजपा शासनकाल में होने वाली मनमानी को खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा धोखा किसानों और नौजवानों को दिया है। किसानों से किए सभी वादे वादे ही रह गए है। गन्ना किसान अभी तक मारा-मारा फिर रहा है। नौजवान के पास रोजगार नहीं है। उसकी नौकरियां छिन गई हैं। महिलाओं का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। प्रदेश सरकार की विफलता तब चरम पर दिखाई दी जब कोरोना महामारी ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में रख छोड़ा था। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण बड़ी तादाद मे चिकित्सा सुविधाओं से वंचित लोग अपनी जान गंवा बैठे। आक्सीजन और दवाओं की कालाबाजारी के चलते किसानों की सांसे थम गई। भाजपा की अमानवीयता और संवेदनहीनता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि वह कोरोना के संक्रमण से हुई मौतों को ही नकार रहे हैं। मृतकों के आश्रितों को सरकारी उपेक्षा के चलते न मृत्यु प्रमाणपत्र मिल रहा है न आर्थिक मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नफ़रत फैला रही है भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। पिछड़े, दलित, आदिवासी और महिलाओं के अधिकार समाप्त किए जा रहे हैं। वर्तमान सरकार पिछडों की अनदेखी कर रही है। भाजपा-आरएसएस दोनों नफरत की राजनीति चला रहे हैं। समाज को बांटने का जहर फैला रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed