फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh Yadav reached Raebareli

Raebareli News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव आ रहा तो इंवेस्टरों व जनता को धोखा दे रही सरकार

Sun, 15 Jan 2023 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 15 Jan 2023 12:03 AM IST
सार

पूर्वमंत्री व विधायक डॉ. मनोज पांडेय की मां विद्यादेवी की बरसी में शहर के एक क्लब में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. पांडेय की तारीफ करते हुए कहा कि मां से बड़ा कोई नहीं होता है।

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav reached Raebareli
रायबरेली में अखिलेश यादव का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को केंद्र व प्रदेश सरकार पर खूब बरसे। कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। न्याय की उम्मीद भी लोगों ने छोड़ दी है। कारखाने बंद हो गए हैं। सरकार ने एक भी कारखाना शुरू नहीं कराया है। अब चुनाव आ रहा है तो इंवेस्टरों के साथ जनता को धोखा दे रहे हैं। सरकार ने सबकुछ बेच दिया है। भाजपाई खोखले हैं। विदेशों से इंवेस्ट चाहते हैं, लेकिन विदेशी होने का आरोप लगाकर व्यक्तिगत लड़ाई लड़ते हुए टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्वमंत्री व विधायक डॉ. मनोज पांडेय की मां विद्यादेवी की बरसी में शहर के एक क्लब में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. पांडेय की तारीफ करते हुए कहा कि मां से बड़ा कोई नहीं होता है। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में जिले में सबसे अधिक सीटें सपा को देने के लिए रायबरेली की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रायबरेली से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और आगे भी रहेगा। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने वर्ष 2022 तक वादा पूरा करने का भरोसा दिया था। साल निकल गया, लेकिन विकास का वादा आज भी अधूरा है और अधूरा रहेगा। देश में सबसे अधिक किसानों ने यूपी में आवारा पशुओं की वजह से जान गंवाई है। मंत्री विदेश घूमने गए थे। प्रदेश में इंवेस्ट को बढ़ावा देने के नाम पर इंवेस्टरों के साथ ही जनता को धोखा दे रहे हैं। सिर्फ चुनाव को लेकर हर जिले में इंवेस्टरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। सिर्फ जनता को बरगला रहे हैं। उद्योग लगाने के नाम पर पुराने उद्योगों तक को शुरू नहीं करा पा रहे हैं। किसानों को यूरिया और डीएपी नहीं मिल रही। जो सरकार छह साल में कुछ नहीं कर पाई तो चार साल में क्या कर पाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लीलता बीजेपी के लोग फैला रहे
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग अश्लीलता फैला रहे हैं। ये लोग इतने होशियार हैं कि यदि कोई जवाब देता है तो महिलाओं से ट्वीट करवा देते हैं। हम जवाब देते हैं तो सामने पुलिस कर देते हैं। जबरदस्ती दबाव बनाकर परेशान करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिल में अवैध भवनों की कमी नहीं है, लेकिन सपाई होने के कारण सोमू ढाबे को गिरवा दिया। अपने पावर का एहसास करवाने का प्रयास कर करते हैं। प्रदेश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। पुलिस का जो काम है, वह नहीं कर रही। पुलिस पूरी तरह से भ्रष्ट है। कहा कि अगले चुनाव में प्रदेश की जनता जवाब देगी और प्रदेश भाजपा पूरी तरह से साफ होगी। 

राहुल की यात्रा को दिया मुबारबाद, बोले-चुनाव में गठबंधन की बात
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को मुबारकबाद दी। कहा कि यह यात्रा और आगे चले। राहुल गांधी के टी-शर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने टी-शर्ट को लेकर कभी भी कंमेंट नहीं किया है। यदि कोई कह रहा है तो गलत है। आगामी चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव आएगा तो इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। इस समय कोई बात नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाचा उनके साथ है। कार्यकर्ता बिल्कुल परेशान न हों। 


सोनिया को विदेशी कहने वाले मंत्री व्यक्तिगत लड़ रहे
जिले के एक मंत्री द्वारा सांसद सोनिया गांधी को विदेशी कहने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि भाजपाई जब खोखले होते हैं तो व्यक्तिगत लढ़ाई लड़ते हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को लेकर उन्होंने कहा कि वे बेरोजगारों को गाली दे रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री थे तो उन्होंने गड्ढे पटवाने के लिए एंबुलेंस खरीदी थी। वह अब तक नहीं चली। जिसे स्टूल, कुर्सी की जानकारी नहीं है वह बेरोजगारों के दर्द को क्या समझेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed